लखनपुर स्पोर्ट्स क्लब रामनगर: खेल, संस्कृति और सामाजिक गतिविधियों को मिलेगी नई दिशा

लखनपुर स्पोर्ट्स क्लब रामनगर: खेल, संस्कृति और सामाजिक गतिविधियों को मिलेगी नई दिशा

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

लखनपुर स्पोर्ट्स क्लब रामनगर द्वारा खेल एवं सामाजिक गतिविधियों को बढ़ावा देने तथा उत्तराखंड के पारंपरिक त्योहारों के प्रति जनमानस को जागरूक करने के उद्देश्य से समय-समय पर कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे।

लखनपुर स्पोर्ट्स क्लब रामनगर की एक बैठक कार्यकारी अध्यक्ष इंद्र सिंह मनराल की अध्यक्षता में एवं कार्यकारिणी सदस्य प्रभात ध्यानी के संचालन में संपन्न हुई। बैठक में उपस्थित सदस्यों द्वारा सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी के चुनाव फरवरी माह तक संपन्न कराने का प्रस्ताव पारित किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मेरे सपनों का उत्तराखंड पर विद्यार्थियों से किया संवाद।

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि खेल एवं सामाजिक गतिविधियों के साथ-साथ उत्तराखंड के पारंपरिक त्योहारों से जनमानस को जोड़ने के लिए नियमित रूप से सांस्कृतिक एवं सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसी क्रम में हर वर्ष की भांति मकर संक्रांति पर खिचड़ी त्योहार को क्लब सदस्यों एवं स्थानीय नागरिकों के सहयोग से धूमधाम से मनाने तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया। इसके लिए सभी सदस्यों से सहयोग की अपील की गई।

यह भी पढ़ें 👉  खेल महाकुम्भ की राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के पदक विजेताओं को सरकारी सेवाओं में मिलेगा 4 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण का लाभ

बैठक में इंद्र सिंह मनराल, प्रभात ध्यानी, गिरधर सिंह मनराल, चंद्रशेखर जोशी, बसंत लाल वर्मा, दीपक पांडे, दिगंबर बंगारी, देवेंद्र बिष्ट, प्रकाश फुलोरिया, कमल जोशी (लखनपुर), नवेंदु जोशी, चंद्रप्रकाश खाती, प्रेम बिष्ट, पान सिंह नेगी, जितेंद्र सिंह बिष्ट, ललित मोहन पांडे, तहसीन खान टीके, योगेंद्र सिंह मनराल, कमल जोशी (दुर्गापुरी), नितिन जोशी, पत्रकार हरीश भट्ट, हेम पांडे सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

karki
inder