दशहरा पर्व के अवसर पर रामनगर शहर का जानिए ट्रैफिक प्लान क्या है पढिए पूरी खबर।

दशहरा पर्व के अवसर पर रामनगर शहर का जानिए ट्रैफिक प्लान क्या है पढिए पूरी खबर।

रोशनी पांडे प्रधान संपादक

 

रामनगर क्षेत्र की समस्त जनता को सूचित किया जाता है कि वर्तमान वर्ष 2023 में दशहरा पर्व दिनांक 24.10.23 को मनाया जाना है , उक्त पर्व पर इस वर्ष दहशरा मेला तथा पुतला दहन पुरानी तहसील पार्किंग स्थल पर किया जाना है । उक्त मेले के दृष्टिगत सुचारु आवागमन हेतु यातायात व्यवस्था निम्नवत रहेगी –
1- दिनांक 24.10.23 को प्रातः 12.00 बजे से रात्रि 21.00 बजे तक रानीखेत रोड पर लखनपुर चुंगी से कार्बेट किंगडम तक मार्ग प्रत्येक चार पहिया वाहन के आवागमन हेतु बन्द रहेगा परन्तु मेलास्थल आने वाले दो पहिया वाहन पार्किंग हेतु लखनपुर चुंगी से MPIC तिराहे तक आ सकेंगें ।

यह भी पढ़ें 👉  *ADG वी मुरुगेशन की फटकार, IG कुमाऊँ की कड़ी चेतावनी के बाद जगजे सिस्टम, साइबर अपराधियों पर टूटा नैनीताल पुलिस का कहर* *जांच के बाद साईबर हॉटस्पॉट के विरुद्ध एक ही रात में 43 FIR, कुल 49 मुकदमे*

 

 

2- A-काशीपुर रोड से आने वाले समस्त वाहनों को कार्बेट किंगडम से डायवर्ट किया जायेगा । हल्द्वानी को जाने वाले वाहन पूर्व निर्धारित मार्ग से ही जायेगें ।
B- काशीपुर से आने वाले जिन वाहनों को गर्जिया रानीखेत को जाना है वह वाहन कार्बेट किंगडम तिराहे से हल्द्वानी बस अड्डे से होते हुए छोटा बैराज से कोसी बैराज से डिग्री कालेज होते हुए लखनपुर चुंगी से गर्जिया की तरफ को जायेगें ।
3- गर्जिया की तरफ से काशीपुर को जाने वाले समस्त वाहन लखनपुर चुंगी से कोटद्वार रोड से होते हुए ऊटपड़ाव पुलिया से चोरपानी चौराहे से शिवलालपुर चुंगी से काशीपुर रोड को जायेगें ।
4- गर्जिया की तरफ से हल्द्वानी को जाने वाले वाहन लखनपुर से डिग्री कालेज से कोसी बैराज होते हुए हल्द्वानी जायेगें ।

यह भी पढ़ें 👉  1 दिसंबर से शुरू होगी जनगणना, 15 से 30 नवंबर तक स्व-गणना का अवसर

।

 

 

5- गर्जिया , लखनपुर , पम्पापुरी , भरतपुरी , इन्द्राकालोनी , पैंठपड़ाव आदि क्षेत्रों से मेला आने वाले चार पहिया वाहनों की पार्किंग डिग्री कालेज के सामने तथा दो पहिया वाहनों की पार्किंग MPIC तिराहा तथा रोडवेज स्टेशन के बीच मुख्य मार्ग के बगल वाली रोड पर की जायेगी ।

यह भी पढ़ें 👉  स्वागत में बिछे फूल, अब जनता के सवालों का जवाब कब देंगे राज्यसभा सांसद दिनेश आर्य?

 

 

6- काशीपुर रोड , पूंछड़ी , जस्सागांजा , शिवलालपुर , चोरपानी , गुलरघट्टी की तरफ से मेला स्थल आने वाले समस्त वाहनों की पार्किंग हल्द्वानी बस अडडा पार्किंग में की जायेगी ।

karki
inder