कलयुगी पिता ने अपने 5 साल के बेटे को नदी में डुबो कर मार डाला पुलिस ने किया गिरफ्तार।

रोशनी पांडे प्रधान संपादक

आजमगढ़ जिले के भदेवा मझौली गांव स्थित पोखरे में कलयुगी पिता ने अपने पांच साल के छोटे बेटे को पोखरी डूबो कर मार डाला। आरोपी पिता शराब पीने के लिए पत्नी से पैसे की मांग कर रहा था। पत्नी ने पैसा देने से मना किया तो बेटे को डूबो कर मार डाला। घटना की खबर लगते ही गांव में हड़कंप मच गया। मृतक की मां की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आरोपी पिता को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।पत्नी डाली ने पैसा देने से मना कर दिया तो वह अपने दोनों पुत्रों कार्तिक व कुनाल को लेकर घर से निकल गया। गांव के बाहर स्थित पोखरी के पास पहुंचने पर शनि ने अपने दोनों पुत्रों को पकड़ कर पोखरी में डूबोने लगा।

यह भी पढ़ें 👉  *डकैत जहां भी छिपेंगे, पुलिस वहां पहुंचेगी* *SSP मंजूनाथ की कुशल रणनीति से आज 02 और डकैत गिरफ्तार 02 तमंचे व ₹1.40 लाख बरामद* *अब तक डकैती कांड के मास्टरमाइंड सहित 08 गिरफ्तार, भेजे जेल घटना में प्रयुक्त लग्जरी कर वरना भी कब्जे में*

 

 

 

 

बड़ा पुत्र कुनाल किसी तरह पिता से हाथ छुड़ाकर भाग निकला लेकिन पांच साल का कार्तिक खुद को नहीं बचा पाया। पिता ने अपने ही बेटे को पोखरी में डूबो डूबो कर मार डाला। कुछ देर बाद वह कार्तिक को मृत हाल में कंधे पर लादकर ससुराल पहुंच गया। इसके बाद पत्नी को पुन: धमकी दी कि पैसा दे दो नहीं तो बड़े को भी मार डालूंगा।

यह भी पढ़ें 👉  *समाज में न्यूसेन्स पैदा करने वालों पर कसा शिकंजा—SSP मंजूनाथ टी.सी. की सख्ती* *आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले युवक को लालकुआं पुलिस ने किया गिरफ्तार*

 

 

 

इस पर पत्नी ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी और कार्तिक को लेकर डॉक्टर के पास गई। जहां डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आरोपी पिता शनि को हिरासत में ले लिया है। मृतक दो भाईयों में छोटा था। घटना से परिजनों के साथ-साथ गांव में कोहराम मच गया है।

karki
inder