जरा हटके मसूरी

मसूरी देहरादून मार्ग पर बस डेढ़ सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरी, जिसमें 19 लोग घायल हो गए और 3 लोगों की मौत।

Spread the love

रोशनी पाण्डेय – प्रधान सम्पादक

मसूरी देहरादून मार्ग पर उत्तराखंड परिवहन निगम की बस आईटीबीपी के निकट शेरगढ़ी में डेढ़ सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरी। जिसमें 19 लोग घायल हो गए। और 3 लोगों की मौत हो गई। आपको बता दे कि बस मसूरी से सवारियां लेकर देहरादून की ओर जा रही थी। जिसमे बस में 40 से अधिक लोग सवार थे। वही मौके पर एसडीआरएफ आइटीबीपी उत्तराखंड पुलिस के साथ ही स्थानीय लोग राहत और बचाव कार्य में जुट गए। और घायलों को खाई से बाहर निकाल कर दून अस्पताल और उप जिला चिकित्सालय मसूरी भेजा गया।

यह भी पढ़ें 👉  पोषण माह: राजकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय राजपुरा में बालिकाओं की एनीमिया जांच, आयरन सिरप और ओआरएस वितरित

 

 

जिसमें कई लोग गंभीर रूप से घायल है। जिनका उपचार किया जा रहा है। वही मामूली रूप से घायल लोगों को उप जिला चिकित्सालय भेजा गया। जहां पर उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया है। मौके पर पहुंचे उपजिलाधिकारी नंदन कुमार ने बताया कि घायलों को दून अस्पताल भेजा जा रहा है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  कैम्प कार्यालय में जनसुनवाई: भूमि विवाद और अतिक्रमण की शिकायतें प्रमुख

 

 

 

वही प्रत्यक्षदर्शी अली के अनुसार वे मौके पर पहुंचे। और उन्होंने घायलों को बाहर निकाला उन्होंने बताया कि बस में बच्चों की चीख-पुकार सुनकर उनका दिल दहल गया। उन्होंने किसी तरह से बच्चों को बाहर निकाला। और मौके पर पहुंची पुलिस के साथ घायलों की मदद की।