“जय मां भारती स्वयं सहायता समूह का स्वच्छता अभियान: गिरिताल मंदिर के पास आयोजित कार्यक्रम

“जय मां भारती स्वयं सहायता समूह का स्वच्छता अभियान: गिरिताल मंदिर के पास आयोजित कार्यक्रम

 रोशनी पांडे  – प्रधान संपादक

जय मां भारती स्वयं सहायता समूह के सदस्यों द्वारा गिरिताल मंदिर के पास स्वच्छता अभियान कार्यक्रम चलाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  भारी वर्षा के दृष्टिगत प्रशासन अलर्ट, एसडीएम हल्द्वानी और तहसीलदार ने किया विभिन्न क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण*

 

काशीपुर। आज काशीपुर गिरिताल मंदिर के पास जय मां भारती स्वयं सहायता समूह के सदस्यों ने मिलकर स्वच्छता अभियान कार्यक्रम में प्रतिभाग लेकर इस अभियान को 7:30 को संचालित किया । इसमें नगर निगम से संबंधित अन्य स्वयं सहायता समूह के सदस्यों ने भी भागीदारी निभाई। इसअभियान का उद्देश्य लोगों को दैनिक कार्यों में से कुछ घंटे निकाल कर भारत में स्वच्छता संबंधी कार्यक्रम आयोजित कर हम अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ एवं निर्मल बनाने में सहयोग कर सकते हैं। जिससे हमारे वातावरण में शुद्धता और स्वच्छता की श्रेष्ठता बनी रहेगी।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के पदक विजेता खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को किया सम्मानित एवं पुरस्कृत

 

 

इस अभियान में जय भारती अध्यक्ष जसोदा रानी, सचिव हेमलता, और कोषाध्यक्ष मिन्नता रानी, मोनिका, ज्योति, माया देवी, मधु चौहान, शिप्रा, पूनम,गीता रानी ,आदि सदस्य उपस्थित रहे।

karki
inder