“एनएचएम की समीक्षा में आयुक्त दीपक रावत ने पर्वतीय क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं की तैनाती और टीकाकरण को प्राथमिकता दी”

“एनएचएम की समीक्षा में आयुक्त दीपक रावत ने पर्वतीय क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं की तैनाती और टीकाकरण को प्राथमिकता दी”

रोशनी पांडे  – प्रधान संपादक

कैम्प कार्यालय मंे आयुक्त दीपक रावत ने नैनीताल व उधमसिंह नगर की राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के तहत किये जा रहे कार्यों की समीक्षा की।
समीक्षा के दौरान जनपद नैनीताल के आठ ब्लाकों में हल्द्वानी ब्लाक का लिंगानुपात 1000 में से केवल 886 सबसे कम पाये जाने पर  रावत ने सीएमओ को निर्देश दिये कि शहर के सभी निजी चिकित्सालयों के अल्ट्रासाउन्ड मशीनों की चैकिंग की जाए। दोषी पाये जाने पर कठोर कार्यवाही करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा इसके लिए रोस्टर लगाकर नियमित चैंिकंग की जाए।

 

 

आयुक्त ने मंडल के डीएम को सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था के लिए होम गार्ड या पी आर डी जवान की तैनात करने के निर्देश दिए है। इसके साथ ही सभी सीएमओ को निर्देश दिए है जिन अस्पतालों में पूर्व से सुरक्षा के लिए गार्ड तैनात है वे अपने कार्य स्थल पर निर्धारित समय पर ड्यूटी में तैनात रहे। यह सुनिश्चित किया जाए और इसकी मोनिटरिंग की जाए जनपद का आम जन किसी भी प्रकार की मानसिक स्वास्थ्य से संबंधित समस्या , परामर्श और जानकारी के लिए टोल फ्री नंबर 18008914416 पर संपर्क कर सकते है।

यह भी पढ़ें 👉  नवरात्रि अष्टमी पर SSP मंजूनाथ टी.सी. ने पत्नी संग किया कन्या पूजन, सुख-समृद्धि की कामना

 

 

आयुक्त ने सीएमओ को ऐसे स्वास्थ्य कार्मिकों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिये जो निजी चिकित्सालयों में लोगों को प्रसव कराने के लिए प्रेरित करते है। ऐसे कार्मिकों को चिन्हित कर कार्यवाही भी की जाए। समीक्षा के दौरान आयुक्त ने कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों में लोग सरकारी चिकित्सालयों पर ही निर्भर रहते है क्योंकि इन क्षेत्रों मे निजी चिकित्सालय उपलब्ध नही है। इसलिए इन क्षेत्रों मे चिकित्सक एवं स्टाफ की तैनाती सुनिश्चित की जाए। सीएमओ के द्वारा अवगत कराया गया कि ओखलकांडा चिकित्सालय में चिकित्सक नही है जिस पर आयुक्त ने कहा कि शासन स्तर पर चिकित्सक की तैनाती के सम्बन्ध में पत्र प्रेषित किया जाए।

यह भी पढ़ें 👉  *मंत्री कैड़ा के किया देवद्वार इंटर कालेज का उद्घाटन ग्रामीणों ने किया आभार व्यक्त*

 

 

 

समीक्षा के दौरान बताया गया कि जनपद में विगत वर्ष मातृ मृत्यु अनुपात 1 लाख में 52 थी जिसको कम किया जा सकता है इसके लिए गर्भवती महिलाओं का शत-प्रतिशत पंजीकरण किया जाए तथा उनकी नियमित जांच के साथ ही टीकाकरण किया जाए। उन्होंने कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों में शिशुओं के टीकाकरण का प्रतिशत काफी कम है इसके लिए गांवों में आशा,वर्कर व ए0एन0एम0 को घर-घर जाकर लोगों को जागरूक करना होगा तभी हम पर्वतीय क्षेत्रों में टीकाकरण अधिक से अधिक कर पर्वतीय क्षेत्रों में गरीब और कमजोर वर्गों को सस्ती, प्रभावी, और सुलभ स्वास्थ्य सुविधाएं सभी को मुहैया करा सकते है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में 20 सूत्री एवं 25 सूत्री कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित*

 

 

 

उन्हांेने कहा जनपदों मे जहां टीबी मरीज है वहां निक्षय पोषण योजना के तहत स्वेच्छा से जनपद स्तरीय अधिकारियों को निक्षय मित्र बनाया जाय ताकि मरीजो को पौष्टिक आहार मिल सके और जनपद टीबी मुक्त हो सके।
बैठक में निदेशक स्वास्थ्य डा0 एनएस गुंज्याल, सीएमओ डा0 एचसी पंत, सी0एम0ओ0 उधमसिंह नगर डा0 मनोज शर्मा, डा0 एम सी तिवारी , डा हरेंद्र संयुक्त निदेशकअर्थसंख्या राजेन्द्र तिवारी आदि उपस्थित थे।

—————————–

karki
inder