रामनगर में सांसद प्रत्याशी अनिल बलूनी तेईस मार्च को, रोड शो के बाद होली मिलन समारोह में करेंगे शिरकत।

रामनगर में सांसद प्रत्याशी अनिल बलूनी तेईस मार्च को, रोड शो के बाद होली मिलन समारोह में करेंगे शिरकत।

 

रोशनी पाण्डेय – प्रधान सम्पादक

 

रामनगर। भजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख और पौड़ी गढ़वाल सीट पर पार्टी प्रत्याशी अनिल बलूनी तेईस मार्च को होली मिलन समारोह में भागीदारी करेंगे। इसके साथ ही वह मालधन चौड़, पीरुमदारा से लेकर रामनगर तक रोड शो के माध्यम से जनसंपर्क भी करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर: बेसुध मिले व्यक्ति की पहचान के लिए पुलिस ने जारी की सार्वजनिक सूचना

 

 

 

पार्टी प्रत्याशी के पहले दौरे  की तैयारी को लेकर चुनाव कार्यालय में चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक की गई। जिसमें विधायक दीवान सिंह बिष्ट, प्रभारी प्रताप सिंह बोरा ने कहा कि श्री बलूनी मालधन चौड़ से रामनगर सीमा में प्रवेश करेंगे। जहां कार्यकर्ता उनका भव्य स्वागत करेंगे। इसके अलावा अनेक स्थानों पर उनका स्वागत किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में अवैध रूप से परिवर्तित वाहनों पर एआरटीओ का शिकंजा, 11 वाहनों पर कार्रवाई

 

 

 

बैठक में विस्तारक अंशुमान दफौटी, मदन जोशी, वीरेंद्र रावत, दिनेश मेहरा, सत्यप्रकाश शर्मा, जेसी लोहनी, किशोरी लाल, गणेश रावत, जगमोहन बिष्ट, संजय डोर्वी, भगीरथ लाल चौधरी, जयप्रकाश जोशी, इंदर रावत, प्रेम मेहरा, राजेश पाल, किरण रावत, चमन चौधरी, बालम सिंह बिष्ट, गणेश कुमार गगन सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

karki
inder