रामनगर: गैस गोदाम के सामने युवक को मारी गोली, हमलावर फरार।

रामनगर: गैस गोदाम के सामने युवक को मारी गोली, हमलावर फरार।

रोशनी पांडे प्रधान संपादक

 

रामनगर (नैनीताल)। शहर के गैस गोदाम के पास उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाइक सवार युवक को अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी। घायल युवक को स्थानीय लोगों की मदद से चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया है। पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।

यह भी पढ़ें 👉  *समाज में न्यूसेन्स पैदा करने वालों पर कसा शिकंजा—SSP मंजूनाथ टी.सी. की सख्ती* *आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले युवक को लालकुआं पुलिस ने किया गिरफ्तार*

घटना इंद्रा कॉलोनी निवासी मुकुल आर्या पुत्र गणेश राम के साथ घटी, जो बाइक से जा रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, करीब आधा दर्जन युवकों ने उसे घेर लिया, जिनमें से एक ने उस पर गोली चला दी। गोली मुकुल के हाथ में लगी, जिससे वह घायल हो गया। गोली लगते ही हमलावर मौके से फरार हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 63 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।

स्थानीय लोगों ने घायल युवक को तत्काल रामनगर के सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और बयान दर्ज किए। सीओ सुमित पांडे ने बताया कि अज्ञात हमलावरों की तलाश के लिए टीम गठित कर दी गई है। घटना के पीछे की वजह का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  खेल महाकुम्भ की राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के पदक विजेताओं को सरकारी सेवाओं में मिलेगा 4 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण का लाभ

फिलहाल, इस वारदात से क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है।

karki
inder