सोशल मीडिया पर शिकायत का SSP NAINITAL ने लिया संज्ञान, कलकत्ता से घूमने आए पर्यटक को वापस दिलाये रुपये

सोशल मीडिया पर शिकायत का SSP NAINITAL ने लिया संज्ञान, कलकत्ता से घूमने आए पर्यटक को वापस दिलाये रुपये

रोशनी पाण्डेय – प्रधान संपादक

पर्यटक के उम्मीद पर खरी उतरी नैनीताल पुलिस सोशल मीडिया पर शिकायत का SSP NAINITAL ने लिया संज्ञान, कलकत्ता से घूमने आए पर्यटक को वापस दिलाये रुपये

पर्यटक ने सोशल मीडिया के माध्यम से किया धन्यवाद, पुलिस के लिए भेजा “सराहना संदेश”, नैनीताल पुलिस को किया “सैल्यूट”

यह भी पढ़ें 👉  हादसे में घायल युवक के लिए फरिश्ता बने एसपी सिटी हरबंस सिंह

कलकत्ता से नैनीताल घूमने आए एक परिवार जिनके द्वारा नैनीताल पुलिस के फेसबुक मैसेंजर पर एक शिकायत दी कि नैनीताल यात्रा के दौरान मार्केट से शॉपिंग करने के दौरान एक व्यापारी द्वारा समान बाहर से मंगाए जाने पर एडवांस भुगतान किया गया। बाद में पर्यटक द्वारा किसी कारण सामान न मंगाए जाने एवम अपने रुपये वापस माँगे जाने एवम व्यापारी द्वारा आनाकानी करने के बाद पर्यटक वापस चले गए।

यह भी पढ़ें 👉  *मंत्री कैड़ा के किया देवद्वार इंटर कालेज का उद्घाटन ग्रामीणों ने किया आभार व्यक्त*

 

पर्यटक की इस शिकायत का तत्काल  प्रहलाद नारायण मीणा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा तत्काल संज्ञान लेकर उक्त शिकायत के निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। प्रभारी निरीक्षक मल्लीताल  हरपाल सिंह द्वारा संबंधित शिकायत पर कार्यवाही करते हुए व्यापारी से वार्ता कर पर्यटक के रुपये वापस दिलाये गए। पर्यटक Somak Das ji नद कहा कि वे नैनीताल पुलिस के क्विक रिस्पॉन्स से बहुत खुश हैं। कलकत्ता से उन्हें उम्मीद नहीं थी कि उनके रुपये वापस आएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में वन्यजीव सुरक्षा को लेकर 42 कर्मचारियों को दिया गया आग्नेयास्त्र प्रशिक्षण

 

पर्यटक ने नैनीताल पुलिस द्वारा शिकायत का शीघ्र निस्तारण किए जाने एवं यात्रा के दौरान पुलिस द्वारा किये जा रहे विनम्र व्यवहार की प्रशंसा अपने सोशल मीडिया फेसबुक पेज के माध्यम से की है एवं सराहना संदेश नैनीताल पुलिस को भेजा है।

karki
inder