पुलिस एवम राजस्व विभाग की उपस्थिति में वन विभाग द्वारा अवैध अतिक्रमण को हटाया गया।

पुलिस एवम राजस्व विभाग की उपस्थिति में वन विभाग द्वारा अवैध अतिक्रमण को हटाया गया।

सुब्रत विश्वास- संवाददाता

शिवनाथपुर पश्चिमी बीट प्लाट सं-01 (आमपोखरा राजि) में दिनांक 04/09/2023 को अतिक्रमण बेदखली की कार्यवाही की गई।
यह कार्यवाही प्रातः 08 बजे से पुलिस एवम राजस्व विभाग की उपस्थिति में वन विभाग द्वारा शुरू की गई। कार्यवाही के अंतर्गत झोपड़ी को नष्ट करना तथा 3.5 हेक्टेयर क्षेत्रफल की सीमा पर अतिक्रमणकारी द्वारा बनाई गई तारबाड़ को जेसीबी द्वारा हटाया जाना शामिल था।

यह भी पढ़ें 👉  भारी वर्षा के दृष्टिगत प्रशासन अलर्ट, एसडीएम हल्द्वानी और तहसीलदार ने किया विभिन्न क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण*

 

वन विभाग की ओर से उपप्रभागीय वन अधिकारी तराई पश्चिमी वन प्रभाग, प्रशिक्षु अधिकारी (सहायक वन संरक्षक) तथा प्रभाग के अंतर्गत चार राजियों (आमपोखरा, रामनगर, बैलपड़ाव, बन्नाखेड़ा) के वनक्षेत्राधिकारियों सहित स्टाफ उपस्थित था।

यह भी पढ़ें 👉  *डकैत जहां भी छिपेंगे, पुलिस वहां पहुंचेगी* *SSP मंजूनाथ की कुशल रणनीति से आज 02 और डकैत गिरफ्तार 02 तमंचे व ₹1.40 लाख बरामद* *अब तक डकैती कांड के मास्टरमाइंड सहित 08 गिरफ्तार, भेजे जेल घटना में प्रयुक्त लग्जरी कर वरना भी कब्जे में*

 

राजस्व विभाग की ओर से तहसीलदार तथा पुलिस विभाग की ओर से सीओ अपनी टीम के साथ उपस्थित थे, जिससे प्रक्रिया शांतिपूर्ण रूप से सम्पन्न हुई।

karki
inder