रोड नहीं तो वोट नहीं, नैनीताल लोकसभा क्षेत्र के गदरपुर विधानसभा के अंतर्गत ग्रामीणों ने वोट डालने को लेकर किया बहिष्कार।

रोड नहीं तो वोट नहीं, नैनीताल लोकसभा क्षेत्र के गदरपुर विधानसभा के अंतर्गत ग्रामीणों ने वोट डालने को लेकर किया बहिष्कार।

 

रोशनी पान्डेय- प्रधान संपादक

 

नैनीताल लोकसभा क्षेत्र के गदरपुर विधानसभा के अंतर्गत प्राथमिक उच्चतर विद्यालय कोपा बसंत के बूथ नंबर 15 पर ग्रामीणों ने वोट डालने को लेकर बहिष्कार किया तहसील प्रशासन मतदाताओं को समझने में लग रहा।

 

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी का स्पष्ट संदेश—परंपराएं अपनी जगह, लेकिन ज्ञान-विज्ञान, साइंस, टेक्नोलॉजी, इनोवेशन और AI को अपनाना होगा

गदरपुर विधानसभा की राजकीय प्राथमिक विद्यालय कोपा बसंत बूथ नंबर 15 जो की हरिपुरा जलाशय से के अंदर है जहां पर महिला व पुरुष वोटरों की संख्या 831 है आज प्रातः जैसे ही मतदान प्रक्रिया शुरू हुई तो पूरे ग्रामीणों ने मतदान को लेकर बहिष्कार शुरू कर दिया ग्रामीणों के बहिष्कार को देखते हुए चुनाव प्रशासन के हाथ पांव फूल गए।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य सचिव ने जनपदों में लंबित प्रकरणों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

 

 

ग्रामीण मतदाता रोड नहीं तो वोट नहीं के नारे लगाने लगे ग्रामीणों ने प्रशासन पर वादा खिलाफी के आरोप लगाते हुए बताया कि जब-जब चुनाव आते हैं शासन में बैठे लोग ग्रामीणों को लुभावने सपने दिखाते हैं और वादे करते हैं जो कभी पूरे नहीं होते हैं ग्रामीणों ने बताया कि जब तक शासन या प्रशासन का कोई अधिकारी या नेता लिखित में सड़क बनाने का आश्वासन नहीं देगा तब तक लोग वोट नहीं देंगे ग्रामीणों के तेवर देख तहसील प्रशासन ग्रामीणों को समझाने कोशिश की परंतु ग्रामीण नहीं माने।

karki
inder