मतदान मशीनों में तकनीकी खराबी: काशीपुर मतदान केंद्र में देरी

मतदान मशीनों में तकनीकी खराबी: काशीपुर मतदान केंद्र में देरी

उधम सिंह राठौर –   संपादक

 

पूरे प्रदेशभर में देश के 18वीं लोकसभा के लिए आज प्रथम चरण का मतदान हो रहा है। प्रदेश भर के विभिन्न स्थानों के साथ-साथ काशीपुर में भी आज सुबह 7:00 से मतदान शुरू हुआ। जैसे ही मतदान शुरू हुआ तभी मतदान केंद्र के एक बूथ पर ईवीएम में तकनीकी खराबी के चलते आधा घंटा देरी से मतदान शुरू हुआ।

 

यह भी पढ़ें 👉  बनभूलपुरा में सट्टे की खाईबाड़ी करते एक आरोपी गिरफ्तार, ₹9,190 की नकदी बरामद

 

– विधानसभा 63 काशीपुर के राजकीय प्राथमिक विद्यालय खालसा नगर क्षेत्र काशीपुर के कक्ष संख्या दो में 7:00 बजे जैसे ही मतदान शुरू हुआ तभी एवं में तकनीकी खराबी के चलते मतदान बाधित हो गया। ईवीएम मशीन में तकनीकी खराबी की सूचना मिलते ही लाइन में खड़े मतदाताओं में मायूसी छा गई। इस दौरान सूचना मिलने पर पहुंचे सेक्टर मजिस्ट्रेट बृजेश कुमार गुप्ता के द्वारा मौके पर पहुंचकर ईवीएम मशीन की तकनीकी खराबी को दूर कर दिया गया और करीब 7:30 बजे के बाद आधा घंटे की देरी से मतदान दोबारा शुरू हुआ।

यह भी पढ़ें 👉  *मंत्री कैड़ा के किया देवद्वार इंटर कालेज का उद्घाटन ग्रामीणों ने किया आभार व्यक्त*

 

हालांकि सेक्टर मजिस्ट्रेट बृजेश कुमार गुप्ता मतदान देर से शुरू होने की खास वजह बताने से मीडिया के बचते नजर आए। इस दौरान युवा मतदाता विशाल चौहान ने कहा कि उन्हें लाइन में खड़े हुए लगभग आधा घंटा हो गया है और वह अपना जरूरी काम छोड़कर मतदान करने आए थे कि सुबह जल्दी से मतदान करके फ्री हो जाए, लेकिन यहां आधा घंटा से एवं में तकनीकी खराबी के चलते मतदान रुका हुआ है।

karki
inder