उत्तराखंड जरा हटके नैनीताल

कड़े पहरे में चल रही स्नातक स्तरीय परीक्षा–SSP नैनीताल डॉ० मंजूनाथ टी०सी० स्वयं ले रहे सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा*_

Spread the love

_*कड़े पहरे में चल रही स्नातक स्तरीय परीक्षा–SSP नैनीताल डॉ० मंजूनाथ टी०सी० स्वयं ले रहे सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा*_

 रोशनी पांडे प्रधान संपादक 

 

 

आज दिनांक *14.06.2026* को *उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग* द्वारा आयोजित *स्नातक स्तरीय परीक्षा* जनपद नैनीताल में *कड़े सुरक्षा पहरे व सतर्क निगरानी* के बीच शांतिपूर्ण तरीके से आयोजित की जा रही है।

*SSP नैनीताल डॉ0 मंजुनाथ टी०सी०* स्वयं *हल्द्वानी के एम० बी०पी० जी० कॉलेज सहित अन्य परीक्षा केंद्रों पर पहुंचे और सुरक्षा इंतजामों का जायजा* लेकर ड्यूटीरत पुलिस बल को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  केंद्र सरकार से उत्तराखंड को पूंजीगत निवेश के लिए ₹451.63 करोड़ की विशेष सहायता ऋण की प्रथम किस्त स्वीकृत

👉 परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। सभी पुलिस कर्मियों को *अलर्ट मोड* पर रहकर अपनी ड्यूटी करने के कड़े निर्देश दिए गए हैं।

👉 सघन चेकिंग अभियान के तहत परीक्षार्थियों को *DFMD, HHMD से फ्रिस्किंग* प्रक्रिया पूर्ण की जा रही है। परीक्षा केंद्रों पर मोबाइल फोन, ब्लूटूथ डिवाइस और किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स के प्रवेश पर सख्त रोक लगाई गई।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं जनहित कार्यों के लिए प्रदान की ₹ 38 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।

👉 जनपद एलआईयू एवं एसओजी लगातार सक्रिय रहकर संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर बनाए रही है। साथ ही, परीक्षा केंद्रों के भीतर *CCTV कैमरों एवं वीडियो निगरानी* की विशेष व्यवस्था की गई है।

👉 सभी जोनल एवं सेक्टर पुलिस अधिकारी लगातार भ्रमणशील हैं। सभी परीक्षा केंद्रों का बारिकी से निरीक्षण किया जा रहा है। परीक्षा केंद्रों की परिधि के सभी स्थानों में प्रत्येक गतिविधि पर सतर्कता बरती जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के शहर होंगे स्वच्छ, स्मार्ट और आत्मनिर्भर, मुख्य सचिव ने दिए सख्त निर्देश

👉 सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर अफवाह फैलाने वालों पर भी कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

 

 

 

 

*➡️ SSP नैनीताल ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा की निष्पक्षता व पारदर्शिता किसी भी स्तर पर प्रभावित न हो, इसके लिए नैनीताल पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है।*

*मीडिया सैल*
*नैनीताल पुलिस*