कृषि विभाग द्वारा जियो लाईन सिंचाई टैंक नई व्यवस्था कर कृषक पारम्परिक फसलंे उगा रहे हैं अब किसानों को वर्षा पर निर्भर नही रहना पडता है। मुख्य कृषि अधिकारी बी.के.एस. यादव।

 

कृषि विभाग द्वारा जियो लाईन सिंचाई टैंक नई व्यवस्था कर कृषक पारम्परिक फसलंे उगा रहे हैं अब किसानों को वर्षा पर निर्भर नही रहना पडता है। मुख्य कृषि अधिकारी बी.के.एस. यादव।

रोशनी पांडे प्रधान संपादक

• *जनपद नैनीताल के विकास खण्ड रामगढ में कृषि विभाग द्वारा जियो लाईन सिंचाई टैंक नई व्यवस्था कर कृषक पारम्परिक फसलंे उगा रहे हैं अब किसानों को वर्षा पर निर्भर नही रहना पडता है। मुख्य कृषि अधिकारी बी.के.एस. यादव।

 

 

• *जियो लाईन सिंचाई टैंक की लागत कम होने से क्षेत्र के अधिक से अधिक किसानों को इस योजना से लाभान्वित किया जा रहा है जनपद के पर्वतीय क्षेत्रांे मे अधिकांश क्षेत्र वर्ष भर सिंचाई के लिए वर्षा पर निर्भर रहते हैं। कृषि हेतु वर्षा पर निर्भरता के कारण फसलों में सिचाई समय से नहीं होने पर उत्पादन कम होता है इसके कारण कृषकों का रूझान दिन प्रतिदिन कृषि से कम होने लगा है। कृषि विभाग द्वारा असिंचित क्षेत्रों में सिंचन क्षमता वृद्धि के उददेश्य से विभाग द्वारा सीमेंटेड सिंचाई टैंकों का निर्माण करवाने में प्रति लीटर लागत लगभग 12 से 13 रूपये प्रति लीटर आती है जिसकी निर्माण लागत अधिक होने के कारण पर्याप्त कृषकों को लाभान्वित नही कर पा रहे थे।

यह भी पढ़ें 👉  *ADG वी मुरुगेशन की फटकार, IG कुमाऊँ की कड़ी चेतावनी के बाद जगजे सिस्टम, साइबर अपराधियों पर टूटा नैनीताल पुलिस का कहर* *जांच के बाद साईबर हॉटस्पॉट के विरुद्ध एक ही रात में 43 FIR, कुल 49 मुकदमे*

 

 

मुख्य कृषि अधिकारी डा0 बीकेएस यादव ने बताया कि इन समस्याओं को ध्यान में रखते हुये जल संग्रहण हेतु नवीनतम तकनीक जियो लाईन टैंक का निर्माण किसानो के लिए करवाया जा रहा है जिसके निर्माण में लागत प्रति लीटर 5 रूपये आती है। इस जियो लाईन टैंक निर्माण के द्वारा क्षेत्र के अधिकांश किसानों को इससे लाभान्वित किया जायेगा। उन्होंने बताया कि सिंचाई टैंका का निर्माण कृषकों की जन सहभागिता से स्थापित किये जा रहे हैं एवं निर्माण लागत कम होने के कारण क्षेत्र के अधिक से अधिक किसानों को इससे लाभान्वित किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का क्षत-विक्षत शव, जांच में जुटी पुलिस

 

 

उन्होंने कहा कृषि विभाग द्वारा किसानोे के यहां जियो लाईन सिंचाई टैंक स्थापित किये जाने से किसान उच्च मूल्य वाली फसलें टमाटर,मटर, गोभी, शिमला, मिर्च आदि का उत्पादन कर रहे हैं जिससे कृषकों की अच्छी आमदनी हो रही है तथा किसानों की आजीविका के साथ ही आर्थिकी भी मजबूत हो रही है।

यह भी पढ़ें 👉  कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में वन्यजीव सुरक्षा को लेकर 42 कर्मचारियों को दिया गया आग्नेयास्त्र प्रशिक्षण

———————————————-
जिला सूचना अधिकारी, (नैनीताल) । 05946-220184

karki
inder