उत्तराखंड की पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वर्गीय इंदिरा हृदेश की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका भावपूर्ण स्मरण किया।

उत्तराखंड की पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वर्गीय इंदिरा हृदेश की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका भावपूर्ण स्मरण किया।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

राममगर – दिनांक 13 जून गुरुवार को कांग्रेस कार्यालय रामनगर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उत्तराखंड की पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वर्गीय इंदिरा हृदेश की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर उनका भावपूर्ण स्मरण किया। कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान सभा को संबोधित करते हुए नगर अध्यक्ष भुवन शर्मा ने कहा कि अपने कार्यकाल में स्व हृदेश ने उत्तराखंड के विकास की बुनियाद रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

यह भी पढ़ें 👉  बनभूलपुरा में नशे के कारोबार का खुलासा, 190 इंजेक्शन बरामद

 

प्रदेश की सार्वजनिक निर्माण एवं संसदीय कार्य मंत्री के रूप में उनके कार्य ने उत्तराखंड को एक मजबूती प्रदान की कांग्रेस जन एवं प्रदेश की जनता ऐसी महान नेत्री का उनकी पुण्यतिथि पर स्मरण एवं नमन कर अपनी भावनाएं व्यक्त करती हैं।

यह भी पढ़ें 👉  अजय भट्ट की बड़ी जानकारी: अमृतपुर बाईपास से हटा स्टे, काम दोबारा शुरू

 

 

 

 

इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष देशबंधु रावत, धीरज उपाध्याय, उमाकांत ध्यानी, मो मुजीब, सुमित तिवारी, मो अजमल, प्रताप रोतेला, धीरज सती, कमल नेगी, कुबेर कड़ाकोटी, आनन्द कपकोटी, कन्नू जोशी, अंकुश अग्रवाल, आदि मौजूद रहे।

karki
inder