नैनीताल के ग्राम कानियाँ में ताइक्वांडो के क्षेत्र में उभरते तालें: रामनगर के बच्चों ने राज्य स्तरीय चैंपियनशिप में बनाई खुद की पहचान”

नैनीताल के ग्राम कानियाँ में ताइक्वांडो के क्षेत्र में उभरते तालें: रामनगर के बच्चों ने राज्य स्तरीय चैंपियनशिप में बनाई खुद की पहचान”

रोशनी पांडे –  प्रधान संपादक

जनपद नैनीताल के विकासखंड रामनगर के ग्राम कानियाँ में पिछले लगभग 2 सालों से ग्रामीण बच्चों को एक्स आर्मी तरुण भट्ट के द्वारा ताइक्वांडो का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जिसमें अभी तक उनके द्वारा दर्जनों बच्चों को प्रशिक्षित किया गया है। यहां के  बच्चों ने कई प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया है और उन प्रतियोगिताओं से गोल्ड मेडल, सिल्वर मेडल, और ब्राउज़र मेडल जीते हैं।

 

यह भी पढ़ें 👉  1 दिसंबर से शुरू होगी जनगणना, 15 से 30 नवंबर तक स्व-गणना का अवसर

 

अभी कुछ समय पूर्व खेल महाकुंभ के तहत उत्तराखंड ताइक्वांडो राज्य स्तरीय चैंपियनशिप में तरुण ताइक्वांडो क्लब रामनगर के 5 ताइक्वांडो एथलीटों का चयन 12/दिसम्बर/2023 के लिए मिनी स्टेडियम हल्द्वानी मे किया गया था।

 

 

जिसमें अदिति बिष्ट ने 44 किलोग्राम  में स्वर्ण पदक सब जूनियर वर्ग, अंजलि सती ने 37 किलोग्राम में स्वर्ण पदक  सब जूनियर वर्ग करण सत्यावली ने 54 किग्रा में स्वर्ण पदक, लक्ष्मण आर्य ने स्वर्ण पदक 66 किलोग्राम और 70 किलोग्राम से कम में पीयूष रावत ने स्वर्ण पदक जीता है। हमारी टीम ने जब उन बच्चों से संपर्क किया तो उन्होंने अपनी उपलब्धियां और समस्याओं के बारे में बताया जिनमें उन्होंने कहा कि प्रैक्टिस के लिए उन्हें एक अच्छे स्टेडियम और फाइट के लिए अच्छे किट्स की आवश्यकता है।

यह भी पढ़ें 👉  कॉर्बेट की वीर साथी सोनाकली ने कहा अलविदा, राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई

 

 

जिससे हम अपना प्रदर्शन और उच्च कोटि का कर सकें। वही कोच तरुण भट्ट ने बताया कि यहां पर लगभग 40 बच्चे रोज प्रशिक्षण पा रहे हैं और इन बच्चों के द्वारा अभी तक दर्जनों मेडल जीत चुके हैं जिसमें गोल्ड मेडल, सिल्वर मेडल और ब्राउज़र मेडल है अगर हमें सुविधा मिल सके तो हमारे बच्चे अच्छी प्रगति कर सकते हैं और अपने शहर, जनपद  और प्रदेश का नाम रोशन कर सकते हैं।

karki
inder