दिन-रात दौड़ते डंपर बने खतरा, एनएच-309 पर फिर टली बड़ी अनहोनी

दिन-रात दौड़ते डंपर बने खतरा, एनएच-309 पर फिर टली बड़ी अनहोनी

 

रोशनी पांडेय – प्रधान संपादक

 

रामनगर–काशीपुर मार्ग (एनएच-309) पर चिल्किया क्षेत्र में देर रात एक डंपर और ईंट से लदे ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों के चालक और क्लीनर घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे लोगों ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया।

यह भी पढ़ें 👉  सहकारिता मंत्री धन सिंह रावत के सख्त निर्देश: NPA वसूली तेज करें, हर विकासखंड में लगेंगे दो वित्तीय समावेशन मेले

हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों का कहना है कि एनएच-309 पर डंपरों के संचालन को लेकर कोई तय नियम नहीं है। डंपर दिन-रात अनियंत्रित गति से चलते रहते हैं और स्कूली समय में भी इन पर कोई पाबंदी नहीं होती। इससे गांव के छोटे-छोटे बच्चों को स्कूल आने-जाने में भारी खतरा बना रहता है और वे रोज़ अपनी जान जोखिम में डालकर सड़क पार करते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  सचिवालय में गांधी-शास्त्री जयंती पर श्रद्धांजलि, मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने अर्पित किए श्रद्धासुमन

ग्रामीणों ने प्रशासन से डंपरों के संचालन पर सख्ती, गति नियंत्रण, निर्धारित समय में ही आवाजाही और स्कूल समय में भारी वाहनों पर रोक लगाने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए गए तो भविष्य में बड़ा हादसा टलना मुश्किल होगा।

karki
inder