*वीकेंड के चलते “पर्यटकों की सुविधा के लिए सड़कों पर प्रातः 06:00 बजे उतरेंगे सभी राजपत्रित अधिकारी, थाना प्रभारी व सभी दरोगा* *एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी का कड़ा फरमान— लापरवाही किसी भी सूरत में अक्षम्य* *सभी पर्यटकों व स्थानीय जनता से अपील है कि डायवर्जन प्लान का अनुसरण कर अपनी यात्रा को सुगम बनाएं*

*वीकेंड के चलते “पर्यटकों की सुविधा के लिए सड़कों पर प्रातः 06:00 बजे उतरेंगे सभी राजपत्रित अधिकारी, थाना प्रभारी व सभी दरोगा*

*एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी का कड़ा फरमान— लापरवाही किसी भी सूरत में अक्षम्य*

*सभी पर्यटकों व स्थानीय जनता से अपील है कि डायवर्जन प्लान का अनुसरण कर अपनी यात्रा को सुगम बनाएं*

 

रोशनी पांडे प्रधान संपादक 

 

 

*पर्यटन सीजन के लिए सुगम व सुव्यवस्थित यातायात हेतु नैनीताल पुलिस का मास्टर प्लान: प्रातः 6 बजे से सड़कों पर उतरेंगे जनपद के समस्त अधिकारी*

*एसएसपी मंजुनाथ टीसी ने चेताया- लापरवाही अक्षम्य, धरातल पर दिखना चाहिए असर*

नैनीताल जनपद में पर्यटन सीजन के आगाज और पहले वीकेंड पर उमड़ने वाली संभावित भीड़ के मद्देनजर, *एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टीसी* ने जनपद की *यातायात व्यवस्था को अभेद्य बनाने के लिए कमर कस ली है।*

यह भी पढ़ें 👉  आपदा से बंद मोटर मार्ग पर शीघ्र जेसीबी मसीनो को भेज मार्गो को खोलने के दिये निर्देश*

 

 

 

 

 

आज रात्रि को एसएसपी ने Video Conferencing के माध्यम से जिले के आला अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण गोष्ठी आयोजित की, जिसमें *स्पष्ट संदेश दिया गया कि पर्यटकों और स्थानीय जनता की सुविधा नैनीताल पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।*

*प्रमुख रणनीतिक निर्णय और निर्देश:*

*कल प्रातः 6 बजे से मोर्चे पर तैनात होगी फोर्स-*
एसएसपी ने सख्त निर्देश दिए हैं कि सभी थाना प्रभारी, उप-निरीक्षक और अपर उप-निरीक्षक सहित अन्य सभी *कल प्रातः6:00 बजे से ही अपने निर्धारित चौक- चौराहों और ‘बॉटल नेक’ (जाम की स्थिति वाले क्षेत्र) पर तैनात रहेंगे।*

यह भी पढ़ें 👉  मंत्री कैड़ा ने भीमताल विधानसभा क्षेत्र का दौरा और आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया निरक्षण,उन्होंने प्रभावित लोगों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को सुना प्रभावितो को बाटी खाद्य सामग्री*

 

 

 

 

*ड्यूटी में किसी भी प्रकार की शिथिलता अक्षम्य होगी।*

*अधिकारियों की सड़कों पर मौजूदगी-*
सभी *राजपत्रित अधिकारी* भी स्वयं सड़कों पर उतरकर यातायात का संचालन सुनिश्चित करेंगे।

*जारी किए डायवर्सन प्लान का शत-प्रतिशत पालन:-*
जनपद में लागू किए गए नए डायवर्सन प्लान को कड़ाई से लागू करने के निर्देश दिए गए हैं। Heavy Vehicles को प्लान के अनुसार निर्धारित समय और स्थानों पर ही रोका जाएगा, ताकि छोटे वाहनों की आवाजाही बाधित न हो।

*मोबाइल पार्टी रहेगी एक्टिव-*
मार्ग में किसी भी आकस्मिक बाधा या जाम से निपटने के लिए ‘मोबाइल पुलिस पार्टी’ को लगातार Patrolling करने के निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  राज्य आंदोलनकारियों के सपनों के अनुरूप उत्तराखण्ड के निर्माण के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध: मुख्यमंत्री’

*एसएसपी नैनीताल का कड़ा सन्देश-*

पर्यटन सीजन के दौरान यातायात प्रबंधन में किसी भी स्तर पर लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। हमारा उद्देश यह सुनिश्चित करना है कि नैनीताल आने वाला हर पर्यटक एक सुखद अनुभव लेकर जाए और स्थानीय निवासियों को भी दैनिक आवाजाही में कोई असुविधा न हो।

 

 

 

 

*आम जनमानस से अपील:*🙏🏼
नैनीताल पुलिस सभी पर्यटकों और स्थानीय नागरिकों से अपील करती है कि वे यातायात नियमों का पालन करें और पुलिस द्वारा निर्धारित डायवर्जन रूट का ही प्रयोग करें। *नैनीताल पुलिस आपकी सुरक्षित और सुगम यात्रा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

karki
inder