जिलाधिकारी युगल किशोर पन्त ने विकास भवन से लेकर आर्क होटल तक स्थलीय निरीक्षण किया।

रोशनी पांडे प्रधान संपादक

रूद्रपुर 14 फरवरी, 2023- जिलाधिकारी युगल किशोर पन्त ने हल्द्वानी-रामपुर हाईवे के चैड़ीकरण हेतु एनएच तथा लोनिवि के अभियंताओं के साथ विकास भवन से लेकर आर्क होटल तक स्थलीय निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने निर्देशित करते हुए कहा कि रोड पर वाहनों के बढ़ते दबाव को कम करने, संभावित वाहन दुर्घटनाओं को कम करने एवं यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाये रखने के लिए रोड चैड़ीरकण एवं रोड के दोनो ओर ड्रेनेज सिस्टम, सर्विस रोड, ग्रीन बेल्ट, फुटपाथ के रूप में व्यवस्थित ढंग से विकसित किया जाये। जिलाधिकारी ने कलैक्ट्रेट के सामने, पीएनबी बैंक के सामने, रोडवेज बस स्टेशन के पास, उत्तराखण्ड ग्राम्य विकास अभिकरण तथा आर्क होटल के पास फीता डलवाकर अपने समाने नाप-जोख कराते हुए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिये।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम जाने वाले श्रद्धालु ध्यान दें! वीकेंड पर बदला रहेगा ट्रैफिक प्लान, भारी वाहनों की एंट्री पर रोक

 

 

 

निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी प्रत्यूष सिंह, डिप्टी मैनेजर तकनीकि एनएचएआई मीनू, अधिशासी अभियंता लोनिवि विनोद प्रसाद डोबरियाल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
—————————-

यह भी पढ़ें 👉  1 दिसंबर से शुरू होगी जनगणना, 15 से 30 नवंबर तक स्व-गणना का अवसर

अहमद नदीम, जिला सूचना अधिकारी, उधमसिंह नगर मो0-05944-250890

karki
inder