बनबसा-टनकपुर क्षेत्र के विकास को मिलेगी नई रफ्तार

  • बनबसा-टनकपुर क्षेत्र के विकास को मिलेगी नई रफ्तार

 

रोशनी पांडेय प्रधान सम्पादक 

 

  • सीएम धामी ने की जनहित से जुड़ी चार महत्वपूर्ण घोषणाएं

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को जनपद चम्पावत के बनबसा में क्षेत्र के विकास और जनहित से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण कार्यों की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार सीमांत क्षेत्रों के समग्र विकास के साथ ही स्थानीय लोगों की लंबे समय से चली आ रही समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है। इसी क्रम में बनबसा और टनकपुर क्षेत्र के लिए चार महत्वपूर्ण घोषणाएं की गई हैं।

यह भी पढ़ें 👉  PMGSY के अंतर्गत निर्मित कोंता–ककरोड़–हरिश्ताल मार्ग का स्थलीय निरीक्षण

 

 

 

 

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रदेश में श्रेणी-1 ‘ख’ के पट्टे एवं तराई-भाभर स्टेट के पट्टे की भूमि के पट्टेदारों के विनियमितीकरण की कार्यवाही यथाशीघ्र की जाएगी। इससे संबंधित पट्टेदारों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि शारदा कॉरिडोर एवं कैनाल कॉरिडोर के अंतर्गत बनबसा एवं टनकपुर के प्राचीन एवं पौराणिक मंदिरों का सौंदर्यीकरण एवं विस्तारीकरण किया जाएगा। इससे क्षेत्र की धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षण मिलने के साथ ही धार्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।

यह भी पढ़ें 👉  *ट्रैफिक बढ़ा तो प्लान बदला, रास्ता खुला तो टू-लेन किया—ग्राउंड पर दिखी स्मार्ट ट्रैफिक पुलिसिंग* *SSP डॉ. मंजूनाथ टी.सी. की सीधी निगरानी में यातायात को स्थिति के अनुसार संचालित कर आमजन को दी राहत, हजारों हजारों की संख्या में ट्रैफिक को स्मूथ निकाला*

उन्होंने ए.पी.जे. अब्दुल कलाम राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज, टनकपुर के विस्तारीकरण के लिए 2.01 हेक्टेयर भूमि उपलब्ध कराने की भी घोषणा की। इससे संस्थान के विस्तार तथा विद्यार्थियों के लिए शैक्षणिक सुविधाओं के विकास का मार्ग प्रशस्त होगा।

मुख्यमंत्री ने बनबसा एवं टनकपुर शहरी निकायों के अंतर्गत प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के तहत सरकारी भूमि पर लंबे समय से कच्चे एवं अस्थायी भवनों में निवास कर रहे नागरिकों के लिए स्थायी एवं पक्के आवास उपलब्ध कराने की घोषणा की। इससे लंबे समय से अस्थायी आवासों में रह रहे परिवारों को सुरक्षित एवं बेहतर आवासीय सुविधा मिल सकेगी।

यह भी पढ़ें 👉  1983 में मौत, 2026 में बना वारिस! फर्जी आधार-मृत्यु प्रमाण पत्र से भूमि नामांतरण, आयुक्त दीपक रावत ने दिए FIR के निर्देश

 

 

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य विकास योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। बनबसा और टनकपुर जैसे सीमांत क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार, धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों के विकास, शिक्षा के क्षेत्र में विस्तार और आवासीय समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता दी जा रही है। सरकार सीमांत क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ते हुए क्षेत्र के समग्र एवं संतुलित विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

karki
inder