जरा हटके देहरादून

मुख्यमंत्री ने हरिद्वार- ऋषिकेश गंगा कोरिडोर शीघ्र बनाने के दिए निर्देश।

Spread the love

मुख्यमंत्री ने हरिद्वार- ऋषिकेश गंगा कोरिडोर शीघ्र बनाने के दिए निर्देश।

रोशनी पांडेय – प्रधान संपादक

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी गुरूवार को सचिवालय में राज्य के विभिन्न शहरों में नवीन टाउनशिप विकसित किये जाने के सबंध में बैठक ली। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि हरिद्वार-ऋषिकेश गंगा कोरिडोर बनाने की कार्यवही शीघ्र शुरू की जाए। इसके क्रियान्वयन के लिए बनाये जाने वाली कम्पनी के लिए भी शीघ्र कैबिनेट में प्रस्ताव लाया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि अक्टूबर 2026 तक हरिद्वार-ऋषिकेश गंगा कोरिडोर का सम्पूर्ण कार्य पूर्ण हो यह सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें 👉  🚨 देहरादून में बढ़ते अपराध पर DGP का सख्त वार, हाई-लेवल मीटिंग में बड़े फैसले!

 

 

मुख्यमंत्री ने बैठक के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिये कि राज्य में मैदानी क्षेत्रों में 05 एवं पर्वतीय क्षेत्रों में 03 टाउनशिप विकसित किये जाने की दिशा में भी तेजी से कार्य किये जाएं। गढ़वाल एवं कुमाऊँ क्षेत्र में एक-एक हिल स्टेशन विकसित किये जाने की दिशा में किये जा रहे प्रयासों को भी शीघ्र अन्तिम रूप दिया जाए।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने प्रदेश में अवस्थापना विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं को प्रदान की वित्तीय स्वीकृति।

 

 

 

बैठक में शहरी विकास मंत्री  प्रेमचन्द अग्रवाल, मुख्य सचिव डॉ. एस.एस.संधु, अपर मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी,  आनन्द वर्धन, सचिव  आर. मीनाक्षी सुंदरम,  दिलीप जावलकर,  विनय शंकर पाण्डेय,  एस.एन पाण्डेय,  वी. षणमुगम, उपाध्यक्ष एम.डी.डी.ए श्री बंशीधर तिवारी एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें 👉  चारधाम यात्रा और पर्यटन को मिलेगा बूस्ट, धामी सरकार की पहल से बड़ा इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट मंजूर