उत्तराखंड देहरादून सियासत

दीपक रावत ने कुमाऊं में विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की

Spread the love

दीपक रावत ने कुमाऊं में विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की

रोशनी पांडे  – प्रधान संपादक

आयुक्त/सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत ने सोमवार को ग्रामीण निर्माण विभाग (आर,डब्लू,डी) द्वारा कुमाऊं मण्डल में किये जा रहे एक करोड से अधिक की लागत से हो रहे निमार्ण कार्यों की समीक्षा की। कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने मंडल भर के ग्रामीण निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वह अपने अपने जिलों में विकास योजनाओं और उपचारात्मक कार्यों की प्रगति में तेजी लाएं। उन्होंने विकास योजनाओं में गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने और समय से योजनाओं को पूरा कराने के भी निर्देश दिए।*

यह भी पढ़ें 👉  टंकी में मिला 6 माह पुराना कंकाल, क्षेत्र में सनसनी

 

 

समीक्षा के दौरान आयुक्त ने कहा कि जिन स्थानों पर विकास कार्य संचालित हो रहे है सम्बन्धित अधिकारी विकास कार्याें का स्थलीय निरीक्षण कर समीक्षा करें। उन्होंने कहा अधिकारियों द्वारा विकास कार्यों की नियमित मानिटरिंग की जाए। उन्हांेने कहा हैंड ओवर से पूर्व सभी किये गये विकास कार्यों की टैस्टिंग की जाए। उन्होंने कहा अधिकतम शिकायतें भवनों में छत के रिसाव की आती है इसलिए भवन हैंडओवर से पूर्व भवन की छतों पर पानी भरकर टेस्टिंग की जाए ताकि छत की गुणवत्ता की कमी का पता लग सके। उन्हांेने कहा भौतिक सत्यापन अधिकारियों द्वारा किया जाए नही करने पर जिम्मेदारी तय की जायेगी।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी से राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने की शिष्टाचार भेंट

 

 

जनपद नैनीताल के अन्तर्गत भीमताल स्थित आबकारी कार्यालय भवन एवं स्थल विकास निर्माण, प्रशासन अकादमी नैनीताल मे टाईप-5 एवं टाईप-4 आवासों का निर्माण,जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी भवन निर्माण,डीएसए नैनीताल का विस्तारीकरण, निराश्रित गाैंवंश हेतु ग्राम पुछडी रामनगर गौशाल निर्माण, हल्द्वानी में पशु चिकित्सालय के भूतल का निर्माण, पशु चिकित्सालय कालाढूगी भवन निर्माण आदि विकास कार्यांे की समीक्षा की।
अधीक्षण अभियंता (आर,डब्लू,डी) अनुपम भटनागर द्वारा बताया कि पिथौरागढ मे 1 करोड से अधिक के 11 कार्य, जिनमें 6 कार्य पूर्ण हो चुके हैं तथा शेष 5 कार्य प्रगति पर हैं। डीडीहाट में 27 के सापेक्ष 12 कार्य पूर्ण कर लिये गये हैं तथा 15 कार्य प्रगति पर हैं, जनपद चम्पावत में 10 कार्यों के सापेक्ष 1 कार्य पूर्ण कर लिया गया है तथा 8 कार्य प्रगति पर है एवं 1 कार्य अनारम्भ है, जनपद बागेश्वर में 5 विकास कार्य प्रगति पर हैं, जनपद रूद्रपुर में काशीपुर के मुख्य बाजार बंदीगृह की भूमि पर पार्किंग,खटीमा में सीएसडी कैंटीन हेतु भवन, प्रसार प्रशिक्षण केन्द्र रूद्रपुर में तीस बैड छात्रावास, रूद्रपुर में क्षेत्रीय भूमि परीक्षण प्रयोगशाला निर्माण तथा मुख्यमंत्री घोषणा के अन्तर्गत सितारगंज में थारू भाइयों के थारू विकास भवन निर्माण एवं बंगालियों हेतु बंग भवन निर्माण आदि की समीक्षा की गई।
समीक्षा के दौरान ग्रामीण निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता अनुपम भटनागर, दिनेशपाल सिंह आदि मौजूद थे।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर पुलिस का शिकंजा, 12 दोपहिया टैक्सी वाहन सीज उधम सिंह राठौर - प्रधान संपादक कैंची धाम क्षेत्र में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 12 दोपहिया टैक्सी वाहन सीज पर्यटन सीजन एवं कैंची धाम क्षेत्र में सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से दोपहिया टैक्सी वाहनों को पूर्व में निर्देशित किया गया था कि उनके टैक्सी दुपहिया वाहन कैंची धाम एवं भवाली क्षेत्र की ओर संचालन प्रतिबंधित रहेगा। दिनांक 04.06.2026 को श्री महेश चन्द्रा, निरीक्षक यातायात भवाली द्वारा यातायात व्यवस्था के दृष्टिगत वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान ट्रैफिक प्लान एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करते पाए जाने पर 12 दोपहिया टैक्सी वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए उन्हें सीज किया गया। सभी सीज वाहनों को आवश्यक वैधानिक कार्यवाही हेतु कोतवाली भवाली में दाखिल किया गया है। नैनीताल पुलिस द्वारा आमजन एवं वाहन चालकों से अपील की गई है कि यातायात नियमों एवं निर्धारित ट्रैफिक प्लान का पालन करें तथा पुलिस प्रशासन का सहयोग करें, जिससे पर्यटन सीजन के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे।