उत्तराखंड देहरादून सियासत

छात्रों के लिए एआई और कोडिंग सीखने की मोबाइल लैब, सीएम धामी ने किया फ्लैग ऑफ

Spread the love

 

छात्रों के लिए एआई और कोडिंग सीखने की मोबाइल लैब, सीएम धामी ने किया फ्लैग ऑफ

रोशनी पांडेय – प्रधान संपादक

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय से छात्र कौशल संवर्धन हेतु लैब ऑन व्हील्स (इंफोसिस स्प्रिंगबोर्ड) का फ्लैग ऑफ किया। यह लैब ऑन व्हील्स छात्रों को ए.आई, कोडिंग, आई.ओ.टी एवं अन्य इमर्जिंग टेक क्षेत्रों में कौशल संवर्धन के लिए हैण्ड्स ऑन सुविधा उपलब्ध कराएगा। इसके साथ ही विज्ञान विषय के विभिन्न प्रयोगों को वर्चुअल मोड से सीखने में सहायता प्रदान करेगा।

यह भी पढ़ें 👉  राष्ट्रीय मंच पर रामनगर के संदीप गुप्ता को बड़ी उपलब्धि, वन निगम के विशिष्ट क्रेता सम्मान से हुए सम्मानित।

 

 

 

 

 

 

 

लैब ऑन व्हील्स छात्रों को लर्निंग बाई डूइंग के लिए बेहतर प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराएगा। इंफोसिस स्प्रिंगबोर्ड लैब ऑन व्हील्स आगामी 05 वर्ष तक पूरे राज्य संस्थाओं में जाकर छात्रों को जागरूक करते हुए उनको हैण्स ऑन प्रशिक्षण प्रदान करेगा और उनको वैश्विक संभावनाओं से जोड़ेगा।

यह भी पढ़ें 👉  अब हर सूचना का बनेगा रिपोर्ट कार्ड आईजी रिद्धिम अग्रवाल के नेतृत्व में कुमाऊँ में नई पुलिसिंग संस्कृति

 

 

 

 

लैब ऑन व्हील्स राज्य में छात्रों के लिए हैण्स ऑन प्रशिक्षण की अनुपलब्धता को न्यून करेगा। लैब ऑन व्हील्स में उपलब्ध हैण्ड्स ऑन एवं प्रैक्टिकल्स उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं विद्यालयी शिक्षा ग्रहण कर रहे छात्रों हेतु उपयोगी है।

यह भी पढ़ें 👉  कॉर्बेट नेशनल पार्क में धूमधाम से मना गणतंत्र दिवस, वनकर्मियों का हुआ सम्मान

इस अवसर पर विधायक श्रीमती सविता कपूर, श्री प्रमोद नैनवाल,उच्च शिक्षा उन्नयन समिति के उपाध्यक्ष डॉ. देवेन्द्र भसीन, डॉ. जयपाल सिंह चौहान, सचिव उच्च शिक्षा डॉ. रंजीत कुमार सिन्हा, उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा के अधिकारी एवं इंफोसिस प्रतिनिधि उपस्थित थे।