उत्तराखंड देहरादून सियासत

सीएम धामी ने अस्पताल प्रशासन को दिए उच्चस्तरीय उपचार के निर्देश

Spread the love

रोशनी पाण्डेयप्रधान संपादक

सीएम धामी ने दिल्ली के एम्स पहुंचकर जाना घायल वन कर्मियों का कुशलक्षेम

सीएम धामी ने अस्पताल प्रशासन को दिए उच्चस्तरीय उपचार के निर्देश

 

 

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) पहुंचकर अल्मोड़ा के बिनसर वन्यजीव विहार में वनाग्नि हादसे में गम्भीर रूप से घायल प्रांतीय रक्षक दल के जवान कुन्दन सिंह नेगी, दैनिक श्रमिक कैलाश भट्ट व वाहन चालक भगवत सिंह भोज की कुशलक्षेम के बारे में जानकारी ली।

यह भी पढ़ें 👉  मानसून सीजन को देखते हुए यात्रा को सुचारू रखने के लिए पहले से की जाएं तैयारियां-मुख्य सचिव

 

मुख्यमंत्री ने एम्स के निदेशक से घायलों के उपचार के संदर्भ में वार्ता की और घायलों के परिजनों से भी भेंट की। इस दौरान घायलों के परिजनों ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि अस्पताल प्रशासन की ओर से उच्चस्तरीय उपचार मिल रहा है। उन्होंने अस्पताल प्रशासन को घायलों के उच्च स्तरीय उपचार के निर्देश दिए ।

यह भी पढ़ें 👉  *💥 अपराधियों पर लगातार प्रहार, एसएसपी मंजुनाथ टीसी की रणनीति सफल; हत्या में वांछित 25 हज़ार का इनामी अभियुक्त गिरफ्तार* 💥 *अपराधियों के लिए जनपद में कोई जगह नहीं, हर अपराधी कानून के शिकंजे में आएगा- SSP NAINITAL मंजुनाथ टीसी*