उत्तराखंड देहरादून सियासत

हर्रावला में बने नए राजकीय मैटरनिटी एवं कैंसर अस्पताल का मुख्य सचिव ने लिया जायजा

Spread the love

हर्रावला में बने नए राजकीय मैटरनिटी एवं कैंसर अस्पताल का मुख्य सचिव ने लिया जायजा

 

रोशनी पांडेय – प्रधान संपादक

मुख्य सचिव  आनन्द बर्द्धन ने बुधवार को देहरादून के हर्रावला में नवनिर्मित शकुंतला रानी सरदारी लाल ओबेरॉय राजकीय मैटरनिटी एवं कैंसर चिकित्सालय का निरीक्षण किया। मुख्य सचिव ने नवनिर्मित भवन के विषय में विस्तार से जानकारी ली।

यह भी पढ़ें 👉  खेल से बनेगा बेहतर कल: CM पुष्कर सिंह धामी ने ‘प्रयास’ स्मारिका का किया विमोचन

 

 

 

मुख्य सचिव ने कहा कि इस अस्पताल को राष्ट्रीय स्तर के सुपर स्पेशलिटी कैंसर अस्पताल के रूप में स्थापित किए जाने के प्रयास किए जा रहे हैं, साथ ही इसे बेहतर तरीके से संचालित किए जाने के हर संभव प्रयास किए जाएँगे। उन्होंने भवन में सभी प्रकार के परीक्षण और मेडिकल सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध कराये जाने की भी बात भी कही।

यह भी पढ़ें 👉  🚧 जून से पहले चालू होगा भवाली-रातिघाट बाईपास, मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन का सख्त निर्देश

 

 

 

मुख्य सचिव ने इस अस्पताल के आसपास डॉक्टर्स और स्टाफ के आवासीय भवनों के लिए भूमि तलाशने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने महानिदेशक स्वास्थ्य से मशीनों और उपकरणों की शीघ्र उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए विभाग की योजना साझा किए जाने की भी बात कही।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज लोक भवन में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) से शिष्टाचार भेंट की।

इस अवसर पर महानिदेशक स्वास्थ्य डॉ. सुनीता टम्टा सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।