उत्तराखंड देहरादून सियासत

“मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने माताजी के नाम पर देवदार का पौधा रोपित कर ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान का शुभारंभ किया”

Spread the love

“मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने माताजी के नाम पर देवदार का पौधा रोपित कर ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान का शुभारंभ किया”

 

रोशनी पाण्डेयप्रधान संपादक        

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने विधानसभा गैरसैंण (भराड़ीसैंण) स्थित मुख्यमंत्री आवास परिसर में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत वृक्षारोपण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अपनी माताजी श्रीमती बिशना देवी के नाम देवदार का पौधा लगाया।

यह भी पढ़ें 👉  शीतलहर के चलते बड़ा फैसला, चार क्षेत्रों में प्राथमिक स्कूल व आंगनबाड़ी दो दिन बंद।

 

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत प्रदेश भर में व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण किया गया। हरेला पर्व से 15 अगस्त तक संपूर्ण प्रदेश में वृक्षारोपण का वृहद अभियान चलाया गया। जिसमें विभिन्न विभागों के साथ जन सहयोग भी लिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  पीएम की महत्वाकांक्षी परियोजनाओं को समय पर पूरा करने के निर्देश, मुख्य सचिव ने की समीक्षा बैठक

 

 

 

विधानसभा गैरसैंण (भराड़ीसैंण) के प्रभारी  शेखर पंत ने विधानसभा परिसर में 04 हजार फलदार पौधे लगाए हैं, पर्यावरण संरक्षण के लिए मुख्यमंत्री ने उनके प्रयासों की सराहना करते हुए उनका आभार भी व्यक्त किया।

यह भी पढ़ें 👉  धामी नेतृत्व में जनहित का बड़ा अभियान, 328 शिविरों में उमड़ी जनता

 

 

इस अवसर पर विधायक  अनिल नौटियाल,  मदन सिंह बिष्ट,  हरीश धामी,  आदेश चौहान मनोज तिवारी, विधानसभा भराड़ीसैंण के प्रभारी  शेखर पंत मौजूद थे।