उत्तराखंड देहरादून सियासत

निकाय चुनाव में विजयी प्रत्याशियों को मुख्यमंत्री धामी की शुभकामनाएं

Spread the love

निकाय चुनाव में विजयी प्रत्याशियों को मुख्यमंत्री धामी की शुभकामनाएं

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक


मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में निकाय चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न कराने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग और निर्वाचन में लगे अधिकारियों और कर्मचारियों को धन्यवाद ज्ञापित किया है। उन्होंने निकाय चुनाव में विजयी हुए सभी प्रत्याशियों को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

 

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने संदेश में कहा कि हम मिलजुल कर प्रदेश को सुंदर और व्यवस्थित बनाने के लिए कार्य करेंगे और नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  गणतंत्र दिवस पर तराई पश्चिमी डिवीजन में वनकर्मियों का सम्मान, DFO ने गिनाईं उपलब्धियां।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि नगर निकायों के माध्यम से हम क्लीन और ग्रीन सिटी कांसेप्ट को धरातल पर उतारेंगे। हमारी सरकार बिजली, सड़क पानी, फुटपाथ, पार्क, ओपन जिम, कूड़ा उठान और उसका निस्तारण सहित अन्य सभी सेवाओं को जनता के द्वारा तक पहुचाने का काम करेगी। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने अपने संकल्प पत्र में नागरिकों को बेहतर सेवाएं देने का जो वायदा किया है उस पर तेजी से कार्य किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  भारत विकास परिषद द्वारा विगत दिनों सम्पन्न कराये गए कार्यक्रमों गुरु वंदन छात्र अभिनंदन एवं भारत को जानो प्रतियोगिता कराई गई थी। विद्यालय के मीडिया प्रभारी हेम चन्द्र पाण्डे ने जानकारी दी कि, भारत विकास परिषद की ओर से गुरु वंदन छात्र अभिनंदन में दो अध्यापकों रसायन विज्ञान प्रवक्ता राजीव कुमार शर्मा तथा अंग्रेजी प्रवक्ता चेतन स्वरूप जी को सम्मानित किया गया एवं छात्रों में चेतन गोस्वामी तथा प्रशस्ति करगेती को सम्मानित किया गया। जबकि भारत को जानो प्रतियोगिता में विद्यालय स्तर पर सीनियर वर्ग में चेतन गोस्वामी, यशस्वी फुलेरिया एवं नमन अधिकारी तथा जूनियर वर्ग में सारा कुरैशी, मौ0 फरहान एवं अंश को सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य संजीव कुमार शर्मा, चारु चन्द्र तिवारी, गौरव शर्मा, के0 के0 फुलेरा, नेहा गुप्ता, एवं भारत विकास परिषद के अंशुल अग्रवाल, अखिल मित्तल, गौरव अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।

 

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि हमारे सभी चुने हुए मेयर, नगर पालिका अध्यक्ष, नगर पंचायत अध्यक्ष और पार्षदगण मिलजुल कर हमारे कस्बों और नगरों को सुंदर बनाएंगे। हम सीसीटीवी, सोलर द्वारा सुरक्षा और प्रकाश व्यवस्था के अभियान को आगे बढ़ाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  डिजिटल क्रॉप सर्वे से किसानों को मिलेगा योजनाओं का सीधा लाभ, हिम्मतपुर गैबुआ में जागरूकता अभियान।

सभी विजयी प्रत्याशियों को शुभकामना देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे निकाय प्रतिनिधियों पर दोहरी जिम्मेदारी है, क्योंकि उन्हें नागरिकों को बेहतर सुविधाएं देने के साथ-साथ पर्यटकों के दृष्टिकोण से भी नगरों को स्वच्छ और सुंदर बनाना है और उनके दृष्टिगत सुविधाएं जुटानी है ताकि देश विदेश से आने वाले पर्यटक उत्तराखंड से अच्छा संदेश लेकर लौटें।