उत्तराखंड देहरादून सियासत

रात्रि में साहसिक बचाव: नैनीताल पुलिस ने झील में गिरी महिला की बचाई जान”

Spread the love

रात्रि में साहसिक बचाव: नैनीताल पुलिस ने झील में गिरी महिला की बचाई जान”

 

*रात्रि समय नैनीताल पुलिस ने कर्तव्यनिष्ठा और मानवता का अद्भुत उदाहरण, महिला को झील में डूबने से बचाया।

रोशनी पांडे प्रधान संपादक

 

मल्लीताल क्षेत्र के बोट स्टैंड के पास 06 अप्रैल 2025 को रात के 11:15 बजे
एक घटना घटित हुई। जिसमे प्रयागराज (उत्तर प्रदेश) निवासी एक महिला जब *सेल्फी लेने के दौरान रैलिंग से पैर फिसलने के कारण झील में गिर गई,* तो पास में तैनात *पुलिसकर्मियों ने तत्परता और साहस का परिचय* दिया।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने खटीमा में 213 फीट ऊँचे राष्ट्रीय ध्वज की स्थापना के लिए किया भूमि पूजन।

*पिकेट ड्यूटी पर तैनात कांस्टेबल मनोज कुमार और आईआरबी कांस्टेबल मनोहर सिंह के साथ ही चीता मोबाइल की टीम ने तत्काल* स्थिति का मूल्यांकन किया और स्थानीय नाविकों की मदद से महिला को झील से बाहर निकाला। इस *प्रयास से महिला को बचा लिया गया* और उसे तुरंत बीडी पांडे चिकित्सालय भेजा गया, जहां उसका उपचार किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  श्री गुरु राम राय इंटर कॉलेज, सहसपुर ने पूरे किए 70 वर्ष मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने समारोह में की शिरकत

इस घटना में स्थानीय पुलिसकर्मियों और नाविकों ने *मानवता और कर्तव्य के प्रति अपनी निष्ठा का अद्भुत उदाहरण* प्रस्तुत किया। इस कठिन समय में उनकी *तत्परता और साहस ने एक कीमती जीवन को बचा लिया।*

यह भी पढ़ें 👉  फर्जी वेबसाइटो से रहे सतर्क: नैनीताल पुलिस की चेतावनी।