उत्तराखंड जरा हटके देहरादून

हरिद्वार दौरे पर अमित शाह, सीएम धामी ने तैयारियों की ली हाईलेवल समीक्षा

Spread the love

हरिद्वार दौरे पर अमित शाह, सीएम धामी ने तैयारियों की ली हाईलेवल समीक्षा

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

रविवार को मुख्यमंत्री आवास में आयोजित उच्चस्तरीय बैठक में 7 मार्च को प्रस्तावित हरिद्वार भ्रमण कार्यक्रम को लेकर विस्तृत समीक्षा की। यह दौरा अमित शाह के केंद्रीय गृह मंत्री के रूप में प्रस्तावित कार्यक्रम के तहत है।

यह भी पढ़ें 👉  *अपराध समीक्षा बैठक में सख्त तेवर — एसएसपी मंजुनाथ टीसी ने तय की जिम्मेदारी, कार्यप्रणाली में होगा सुधार* *होली-रमजान पर हाई अलर्ट — एसएसपी ने कसे पेंच, हुड़दंगियों को चेतावनी, काम नहीं तो दाम नहीं* *सराहनीय कार्य करने वाले 39 और पुलिस के 14 मेघावी बच्चे हुए सम्मानित*

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी व्यवस्थाएँ समयबद्ध, सुव्यवस्थित और गरिमापूर्ण ढंग से सुनिश्चित की जाएँ। उन्होंने सुरक्षा, यातायात प्रबंधन, पार्किंग व्यवस्था और विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय पर विशेष जोर दिया।

सीएम ने कहा कि हरिद्वार एक प्रमुख धार्मिक एवं सांस्कृतिक नगरी है, इसलिए कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं और आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने कार्यक्रम स्थलों पर स्वच्छता, पेयजल, निर्बाध विद्युत आपूर्ति और स्वास्थ्य सेवाओं की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  सरकारी कर्मचारियों की सुरक्षा पर सख्त धामी, एसओपी बनाने के निर्देश

बैठक में गढ़वाल मंडल आयुक्त विनय शंकर पाण्डेय, जिलाधिकारी हरिद्वार मयूर दीक्षित, जिलाधिकारी देहरादून सविन बंसल और अपर सचिव बंशीधर तिवारी सहित संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने तैयारियों की प्रगति से मुख्यमंत्री को अवगत कराया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी पनचक्की रोड हादसा: SSP मंजूनाथ टीसी का सख़्त एक्शन, ट्रैफिक इंस्पेक्टर लाइन हाज़िर

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि कार्यक्रम की प्रत्येक व्यवस्था की नियमित मॉनिटरिंग की जाए और किसी भी स्तर पर शिथिलता न बरती जाए, ताकि केंद्रीय गृह मंत्री का हरिद्वार दौरा सफल एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।