उत्तराखंड क्राइम हल्द्वानी

रिश्वतखोर जेई को विजिलेंस ने  25 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार।

Spread the love

रिश्वतखोर जेई को विजिलेंस ने  25 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार।

 

रोशनी पाण्डेय – प्रधान सम्पदाक

विजिलेंस की टीम ने हल्द्वानी में रिश्वतखोर जेई पर कार्रवाई की है। इस बार विजिलेंस ने नगर निगम हल्द्वानी में तैनात रिश्वतखोर जेई को 25 हजार रुपये की काली कमाई के साथ धरपकड़ा है। नगर निगम में तैनात जेई को विजिलेंस टीम ने गुरुवार दोपहर करीब एक बजे 25000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। विद्युत विभाग में तैनात रिश्वतखोर जेई का नाम केबी उपाध्याय है जो स्ट्रीट लाइट कंपनी के कर्मचारी से टेंडर में खेल करने के एवज में यह रिश्वत ले रहा था। बताते चलें कि नगर निगम हल्द्वानी में इन दिनों बतौर प्रशासक डीएम की देखरेख में कार्य हो रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  जिले के मरीजों को अब सिटी स्कैन के लिए नहीं लगानी पड़ेगी मैदानी क्षेत्रों की दौड़ मुख्यमंत्री

 

 

ऐसे में रिश्वतखोर जेई ने एक बार फिर सरकारी अमलों में घुसे भ्रष्टाचार रुपी दीमक की कलही खोल कर रख दी है। वहीं, नगर निगम के जेई केबी उपाध्याय के रंगेहाथ रिश्वत लेते गिरफ्तार होने की खबर जैसे ही फैली तो भ्रष्ट अधिकारियों में हड़कंप मच गया। हर कोई एक दूसरे से मामले की जानकारी लेने में जुटा रहा।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल जनपद में चप्पे चप्पे पर पुलिस का पहरा रात्रि चैकिंग है जारी।

 

 

 

बताते चलें कि भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ लगातार जारी विजिलेंस की कार्रवाई एक कदम और आगे बढ़ गई है। करीब सात माह पहले विजिलेंस को शिकायत मिली थी कि नैनीताल और ऊधमसिंहनगर में ऐसे कई अधिकारी हैं, जिन्होंने रिश्वत की रकम से अकूत संपत्ति जुटा ली है। गोपनीय जांच में इसके सुबूत मिलने के बाद अब विजिलेंस ने करीब दर्जनभर अधिकारियों के खिलाफ खुली जांच शुरू कर दी है।