उधम सिंह नगर क्राइम बाजपुर

अपर जिलाधिकारी जय भारत सिंह के नेतृत्व में राजस्व,खनन तथा परिवहन विभाग की संयुक्त टीम ने अवैध खनन के खिलाफ़ संयुक्त अभियान चलाकर कार्यवाही की।

Spread the love

उधम सिंह राठौर –  प्रधान संपादक

बाजपुर 18 अप्रैल 2023– अपर जिलाधिकारी जय भारत सिंह के नेतृत्व में राजस्व,खनन तथा परिवहन विभाग की संयुक्त टीम ने अवैध खनन के खिलाफ़ संयुक्त अभियान चलाकर कार्यवाही की।जनपद में अवैध खनन के खिलाफ अपर जिलाधिकारी के नेतृत्व में प्रातः 5:00 बजे से 12:00 बजे तक जनपद के विभिन्न स्थानों पर ताबड़तोड़ कार्यवाही की गई। इस दौरान खनन कारोबारियों में हड़कंप मचा रहा। अवैध खनन के खिलाफ प्रशासन की टीम ने एक और जहां सीमावर्ती राज्य से सटे कोसी नदी क्षेत्र में उतर कर कार्यवाही की, वहीं विभिन्न मार्गों पर भी गहनता से चैकिंग अभियान चलाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  *🚨 माननीय मुख्यमंत्री के निर्देश पर कानून व्यवस्था सुदृढ़ करने को पुलिस अलर्ट* *प्रभावी पुलिसिंग/सुरक्षा व्यवस्था परखने IG कुमायूँ रिधिम अग्रवाल व SSP नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टीसी स्वयं उतरे मैदान में* *काले शीशे लगी संदिग्ध वाहन पर पड़ी SSP NAINITAL डॉ0 मंजुनाथ टी0सी0 की पैनी नजर* *शराब के नशे में मदहोश, अवैध कारतूस के साथ अभियुक्त हुआ गिरफ्तार*

 

 

अपर जिलाधिकारी ने अवैध खनन क्षेत्र की पेमाइश करने के निर्देश राजस्व विभाग की टीम को दिए। छापेमारी के दौरान एक जेसीबी, 13 डंपर, 6 ट्रैक्टर ट्राली, पानी निकासी हेतु उपयोग किए जा रहे 5 पम्प सेट व एक मोटर साइकिल जब्त की।

यह भी पढ़ें 👉  *अपराधियों के काल बन रहे पुलिस कप्तान मंजुनाथ टीसी* *कड़ी से कड़ी जोड़कर खोली सनसनीखेज दोहरे हत्याकांड की गुत्थी* *SSP नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टीसी की रणनीति सफल – 04 हत्यारे गिरफ्तार* *SSP का सख्त संदेश – “अपराधियों की जगह समाज में नहीं, सिर्फ जेल में है।”*

 

 

छापेमारी टीम में उप जिलाधिकारी राकेश तिवारी, उप निदेशक खनन दिनेश कुमार, तहसीलदार अक्षय कुमार, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी उमा शंकर नेगी, एआरटीओ काशीपुर सहित बाजपुर व काशीपुर क्षेत्र की राजस्व विभाग की टीमें शामिल थी।