उत्तराखंड क्राइम रामनगर

रामनगर के ग्राम गौजानी में पुराने विवाद के चलते चली गोली, दो लोग हुए घायल, पुलिस जांच में जुटी।

Spread the love

रामनगर के ग्राम गौजानी में पुराने विवाद के चलते चली गोली, दो लोग हुए घायल, पुलिस जांच में जुटी।

 

रोशनी पांडे प्रधान संपादक

 

रामनगर के ग्राम गौजानी में पुराने विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई कहा सुनी और मारपीट के बाद गोली चली, गोली की आवाज से  अफरा तफरी मच गयी। घटना में दो लोगों के गोली लगने से हूए घायल। घायलों को रामनगर संयुक्त चिकित्सालय लाया गया। एक युवक की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया है। दूसरे घायल युवक का उपचार रामनगर की सरकारी अस्पताल में चल रहा है। अस्पताल में भर्ती युवक साहिल सिंह बिष्ट निवासी ग्राम पीरुमदारा ने बताया कि वह अपने कुछ दोस्तों के साथ घूमने के लिए गया था।

यह भी पढ़ें 👉  बनबसा में मुख्यमंत्री धामी की अध्यक्षता में बजट-पूर्व संवाद, विकास पर व्यापक मंथन

 

 

वही करीब एक दर्जन युवकों ने साहिल के दोस्तों पर हमला बोल दिया। घायल युवक ने बताया कि इसी बीच एक युवक ने उस पर गोली चला दी। गोली उसके पेट को छूते हुए निकल गई, वहीं उसने बताया कि इसी बीच एक व्यक्ति हरप्रीत सिंह ने मारपीट की घटना को देखकर मौके पर रुक गया, और उसने बीच बचाव का प्रयास किया। तभी दूसरे पक्ष के युवक द्वारा हरप्रीत पर भी गोली चला दी। जिससे हरप्रीत भी गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों घायलों को उपचार के लिए रामनगर के सरकारी अस्पताल लाया गया। जहां हरप्रीत की हालत गंभीर होने पर उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में 16 दिन में 5 हत्याओं के बाद धामी सरकार का बड़ा एक्शन, SSP बदले, कानून-व्यवस्था सख्त करने के दिए सख्त निर्देश।

 

 

वही मामले में अधिक जानकारी देते हुए रामनगर कोतवाली के एसएसआई मोहम्मद यूनुस ने बताया कि मामले में गोली लगने से दो लोग घायल हुए हैं अस्पताल में भर्ती घायल साहिल से पूछताछ की जा रही है मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है जो भी आरोपी होगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  *🚨 माननीय मुख्यमंत्री के निर्देश पर कानून व्यवस्था सुदृढ़ करने को पुलिस अलर्ट* *प्रभावी पुलिसिंग/सुरक्षा व्यवस्था परखने IG कुमायूँ रिधिम अग्रवाल व SSP नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टीसी स्वयं उतरे मैदान में* *काले शीशे लगी संदिग्ध वाहन पर पड़ी SSP NAINITAL डॉ0 मंजुनाथ टी0सी0 की पैनी नजर* *शराब के नशे में मदहोश, अवैध कारतूस के साथ अभियुक्त हुआ गिरफ्तार*