उत्तराखंड क्राइम रामनगर

पीरुमदारा में दर्दनाक सड़क हादसा, बोलेरो और कार की जबरदस्त टक्कर में कार सवार गंभीर घायल

Spread the love

पीरुमदारा में दर्दनाक सड़क हादसा, बोलेरो और कार की जबरदस्त टक्कर में कार सवार गंभीर घायल

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

 

 

रामनगर। एनएच-309 पर पीरुमदारा क्षेत्र में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि विपरीत दिशा से आ रही बोलेरो (संख्या यूके 19 बी 7746) और कार (संख्या यूके 04 जे 8559) आपस में जोरदार टक्कर के साथ भिड़ गईं। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों के अगले हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  होली मिलन कार्यक्रम में जुटे गढ़वाल-कुमाऊं से लेकर जौनसार तक के कलाकार’

 

 

 

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। बताया जा रहा है कि कार सवार गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर अवस्था में हायर सेंटर रेफर किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  होली मिलन समारोह में जनता ने पुष्पवर्षा कर मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत किया।

 

 

 

 

पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।