क्राइम गंगोलीहाट पिथौरागढ़

अपने ही परिवार की तीन महिलाओं की दी हत्या, पत्नी को भी नहीं बख्शा, घटना के बाद फरार चल रहे आरोपी की तलाश में पुलिस जुटी।

Spread the love

उधम सिंह राठौर –  सम्पादक

पिथौरागढ़ जिले के गंगोलीहाट तहसील के बुरसुम चंतोला गांव में हुए हत्याकांड से लोगों में दहशत का माहौल है। लोग ये नहीं समझ पा रहे हैं कि मामूली सी बात इतने बड़े हत्याकांड को अंजाम दे सकती है, पूरे क्षेत्र में हत्याकांड पर चर्चा जोरों पर है. वहीं पुलिस आरोपी को पकड़े के लिए हाथ पैर मार रही है।

 

 

सनक इंसान को हैवान बना देती है, कुछ ऐसा ही पिथौरागढ़ जिले के गंगोलीहाट तहसील में देखने को मिला है। जहां एक शख्स अपने चचरे भाई के व्यवसाय से इतनी जलन होती है कि वह एक के बाद एक चार हत्याकांड को अंजाम देकर अपनों के खून से हाथ सन लेता है। यहां तक कि वह अपनी पत्नी को भी मौत के घाट उतार देता है। घटना के बाद फरार चल रहे आरोपी की तलाश में पुलिस जुटी हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  *जनपद में कानून का शिकंजा कसने को अपराध गोष्ठी में कड़े तेवर में दिखे एसएसपी प्रहलाद मीणा* *नशा, साइबर फ्रॉड व अवैध हथियार, अज्ञात महिला शिनाख्त पर सख्ती का आदेश* *हर थाने को जवाबदेह बनाकर अपराध पर नकेल कसने की तैयारी*

 

 

पिथौरागढ़ जिले के गंगोलीहाट तहसील बीते दिन हत्याकांड से दहल उठा। इस हत्याकांड में चार महिलाओं को अपनी जान गंवानी पड़ी है। जिसमें आरोपी की पत्नी भी है। गंगोलीहाट से 25 किमी दूर बुरसुम चंतोला गांव में इस हत्याकांड से लोगों में हड़कंप मच गया। संतोष राम (45) ने बीते दिन अपने चचेरे भाई के घर में घुसकर अंदर सोई हुई चचेरी ताई, भाभी और विवाहित बहन की गला रेत कर हत्या कर दी। जिसके बाद उसने अपनी पत्नी चन्द्रा देवी (40) की भी हत्या कर दी,  जिसका शव घर से कुछ ही दूरी पर पुराने मकान से बरामद किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  *ऑपरेशन रोमियो अभियान जारी* ● नैनीताल शहर में तल्लीताल में 06 बजे से ● हल्द्वानी शहर में 07 बजे से हल्द्वानी टीपी नगर मंडी क्षेत्र, हीरानगर, केंसर हॉस्पिटल तिराहा, मंगल पड़ाव में

 

 

इस हत्याकांड की वजह चचेरे भाई के काम का अच्छा चलना बताया जा रहा है। क्यों कि संतोष राम छलिया का काम करता था कुछ समय पहले ही उसका पैर टूटने से वह घर पर ही रहने लगा। इसी बीच उसके चचेरे भाई का काम चल पड़ा। जिसके बाद संतोष राम अपने चचेरे भाई से ईर्ष्या रखने लगा। प्रकाश का आगे बढ़ना संतोष को इतना नागवार गुजरने कि वह शराब पीकर आए दिन उसके परिवार को परेशान करने लगा। बीते दिन भी वह शराब पीकर परिजनों को गाली-गलौज करने लगा। जिसके बाद उसने ये खौफनाक कदम उठाया।

यह भी पढ़ें 👉  पुलिस ने 576 पव्वे अंग्रेजी व 15 डिब्बे देशी अवैध शराब के साथ 02 व्यक्तियों को किया गिरफ्तार*

 

संतोष ने बीते दिन सुबह घर में घुसकर सोई हुई ताई हेमंती देवी, बहू रमा देवी, और विवाहिता बेटी माया की धारदार हथियार से हत्या कर दी। जिसके बाद उसने अपनी पत्नी चन्द्रा देवी (40) की भी हत्या कर फरार हो गया।