पीरूमदारा में चोरी की घटना सुलझी, 20 वर्षीय आरोपी और विधि विवादित किशोर हिरासत में।

पीरूमदारा में चोरी की घटना सुलझी, 20 वर्षीय आरोपी और विधि विवादित किशोर हिरासत में।

 

 उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

रामनगर के पीरूमदारा इलाके में चिश्ती केटरिंग हाउस के ऑफिस में हुई चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। 11 अक्टूबर 2024 को वादी नफीस खान पुत्र रईस खान निवासी ब्लॉक रोड, खताड़ी, रामनगर ने शिकायत दर्ज कराई थी कि किसी अज्ञात चोर ने ऑफिस का ताला तोड़कर सीसीटीवी कैमरों की वायर काट दी और दो कैमरों को क्षतिग्रस्त कर दिया। चोरी के दौरान दुकान के मुंशी कुन्दन के पर्स से ₹2,650, आधार कार्ड और कैमरों की एलसीडी भी चुरा ली गई।

 

यह भी पढ़ें 👉  आगामी विधानसभा निर्वाचन-2027 : EVM-VVPAT की FLC और SSR को लेकर उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने राजनैतिक दलों के साथ की बैठक*

 

 

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए एफआईआर नं. 299/24 धारा 331(4)/305ए/324(2) बीएनएस के तहत मुकदमा पंजीकृत किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश पर क्षेत्राधिकारी के पर्यवेक्षण और प्रभारी निरीक्षक के निर्देशन में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी शनि कश्यप (20 वर्ष) पुत्र गुड्डू कश्यप, निवासी राम सिंह साइकिल गली, पीरूमदारा, और एक विधि विवादित किशोर को चोरी के माल के साथ गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें 👉  एच.एन. इंटर कॉलेज में स्वच्छता की पाठशाला, 300 विद्यार्थियों को किया जागरूक

 

 

गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में सुरक्षा के प्रति विश्वास मजबूत हुआ है।

karki
inder