जिला पंचायत राज अधिकारी को एक लाख रुपए रिश्वत लेते हुए विजिलेंस टीम ने किया गिरफ्तार।
रोशनी पांडे प्रधान संपादक
रूद्रपुर। विजिलेंस टीम ने ऊधम सिंह नगर के जिला पंचायत राज अधिकारी को एक लाख रुपए रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। टीम ने जिला पंचायत राज अधिकारी को हल्द्वानी मुख्यालय लें गयी जहां पूछताछ के बाद न्यायालय में पेश किया जाएगा। जानकारी के मुताबिक एक व्यक्ति ने विजिलेंस से शिकायत की थी कि जिले के डीपीआरओ उनसे सप्लाई किए गए उपकरण के बिल पास करने के एवज में एक लाख रुपया मांग रहा है। विजिलेंस ने शिकायत की पुष्टि की तो बात सही निकली। जिस पर शनिवार को विजिलेंस ने पीड़ित के साथ मिलकर एक जाल बिछाया।
पीड़ित ने डीपीआरओ रमेश चंद्र त्रिपाठी को कहां की वह एक लाख रुपया देने के लिए तैयार है। जिस पर डीपीआरओ ने उसे मेट्रोपॉलिसी मॉल पर बुला लिया। डीपीआरओ जब पैसा ले रहे थे, तभी पहले से ही मौजूद विजिलेंस टीम ने उसे दबोच लिया। डीपीआरओ ने भागने की कोशिश की मगर विजिलेंस की मजबूत हाथों के सामने उनकी कोशिश सफल नहीं हो पाई। विजिलेंस टीम ने उन्हें घसीट कर कार में ले गई। अचानक हुए इस घटनाक्रम से मॉल में कुछ देर हड़कंप मच गया। बाद में विजिलेंस की पुष्टि होने पर मामला शांत हो गया।
वही टीम में इंस्पेक्टर ललित पांडे, मनोहर सिंह दसौनी, हेमचंद्र पांडे, कांस्टेबल नवीन कुमार जगदीश सिंह बोरा, गिरीश जोशी आदि मौजूद थे।