उत्तराखंड क्राइम रामनगर

एसएसपी मंजुनाथ टीसी की सख्ती से टूटा चेन स्नेचरों का नेटवर्क, 400 CCTV की पड़ताल के बाद खुलासा, चेन स्नेचिंग गैंग का पर्दाफाश।

Spread the love

एसएसपी मंजुनाथ टीसी की सख्ती से टूटा चेन स्नेचरों का नेटवर्क, 400 CCTV की पड़ताल के बाद खुलासा, चेन स्नेचिंग गैंग का पर्दाफाश।

रोशनी पांडेय – प्रधान संपादक

हल्द्वानी/नैनीताल, 11 फरवरी 2026।
थाना मुखानी क्षेत्र में हालिया दिनों में हुई चेन स्नेचिंग की घटनाओं का नैनीताल पुलिस ने खुलासा कर दिया है। एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टी.सी. के निर्देशन में मुखानी पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने महिलाओं के मंगलसूत्र झपटने वाले शातिर अपराधी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से आभूषण बरामद किए हैं।

ऐसे दिया घटनाओं को अंजाम

दिनांक 30 जनवरी और 04 फरवरी 2026 को मुखानी क्षेत्र में दो महिलाओं से झपट्टा मारकर मंगलसूत्र लूटने की घटनाएं सामने आई थीं।

  • श्रीमती कमला देवी (देवभूमि सैनिक कॉलोनी, फतेहपुर) से पता पूछने के बहाने मंगलसूत्र छीना गया।

  • श्रीमती बीना पाठक (विठोरिया नंबर-1, ऊँचापुल) की दुकान पर सामान खरीदने के बहाने आए दो युवकों ने झपट्टा मारकर मंगलसूत्र लूट लिया।

यह भी पढ़ें 👉  दो दिवसीय एनसीसी ‘बी’ सर्टिफिकेट परीक्षा रामनगर में सम्पन्न

इसी क्रम में 06 फरवरी 2026 को रामनगर के पीरूमदारा क्षेत्र में भी एक महिला श्रीमती विजलक्ष्मी से मंगलसूत्र झपटने की घटना हुई। तीनों मामलों में संबंधित थानों में बीएनएस की धाराओं में मुकदमे दर्ज किए गए।

सीसीटीवी और इंटेलिजेंस से पहचान

मामलों की संवेदनशीलता को देखते हुए एसएसपी ने तत्काल खुलासे के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल के पर्यवेक्षण में गठित टीम ने विभिन्न स्थानों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और मैनुअल इंटेलिजेंस के आधार पर संदिग्धों की पहचान की।

यह भी पढ़ें 👉  आदि कैलाश, नाभिडांग व जॉलीकांग को हवाई सेवा से जोड़ने की तैयारी

कालाढूंगी रोड पर चेकिंग के दौरान HR 29 AF 2325 नंबर की मोटरसाइकिल को रोककर चालक को गिरफ्तार किया गया, जबकि पीछे बैठा साथी जंगल की ओर भाग निकला। उसकी तलाश जारी है।

गिरफ्तार अभियुक्त

फिरोज गांधी पुत्र नंदराम, निवासी ग्राम पदमपुर, थाना मिल्क खाना, तहसील स्वार, जिला रामपुर (उ.प्र.), उम्र 36 वर्ष।

बरामदगी

  • 02 पीली धातु के पेंडल (मंगलसूत्र के)

पूछताछ में खुलासा

अभियुक्त ने स्वीकार किया कि उसने अपने साथी के साथ मिलकर 30 जनवरी, 04 फरवरी को मुखानी तथा 06 फरवरी को रामनगर क्षेत्र में महिलाओं से मंगलसूत्र झपटे थे। 05 फरवरी को वह पुनः वारदात के इरादे से हल्द्वानी आ रहा था, लेकिन पुलिस चेकिंग में पकड़ा गया।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ कार्यक्रम बना जनसुनवाई और सेवा का प्रभावी मॉडल

आपराधिक इतिहास

अभियुक्त के विरुद्ध हल्द्वानी, मुखानी व रामनगर में कुल 05 मुकदमे दर्ज हैं। इसके अतिरिक्त रामपुर (उ.प्र.) में हत्या, हत्या के प्रयास, मारपीट एवं आर्म्स एक्ट सहित 05 अन्य अभियोग पंजीकृत हैं। विस्तृत आपराधिक इतिहास की जानकारी संबंधित जनपद से प्राप्त की जा रही है।

पुलिस का संदेश

नैनीताल पुलिस ने स्पष्ट किया है कि महिलाओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और अपराधियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

पुलिस टीम

  • सुशील चन्द्र जोशी, थानाध्यक्ष मुखानी

  • जगदीप नेगी, थानाध्यक्ष मुक्तेश्वर

  • उ0नि0 नरेंद्र कुमार

  • अन्य पुलिस एवं एसओजी टीम सदस्य

पुलिस फरार आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है।