उत्तराखंड क्राइम देहरादून

पिकअप वाहन खाई में गिरने से चालक की  हुई मौत जबकि दो लोग घायल।

Spread the love

पिकअप वाहन खाई में गिरने से चालक की  हुई मौत जबकि दो लोग घायल।

रोशनी पांडे प्रधान संपादक

अनियंत्रित होकर खाई में गिरा सेब से भरा पिकअप, चालक की मौत, एक घायल पिकअप वाहन खाई में गिरने से चालक की मौत हो गई। जबकि साथी अन्य दो लोग गंभीर घायल हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  जनपद नैनीताल में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण का शांतिपूर्ण आगाज़ – सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबं

 

चकराता से सेब लेकर चला पिकअप वाहन कोरवा बैंड के पास अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। पिकअप में चालक सहित तीन लोग सवार थे। दुर्घटना में सकनी कालसी निवासी चालक दिनेश (27) पुत्र जगरू दास और पुरानी कालसी निवासी सुनील (32) पुत्र सेवाराम गंभीर रूप से घायल हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  प्रदेश के धार्मिक स्थलों पर सुरक्षा सख्त, मुख्य सचिव ने दिए तकनीकी भीड़ प्रबंधन के निर्देश।

 

 

पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से दोनों घायलों को रेस्क्यू कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र साहिया पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने दिनेश को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल सुनील को हायर सेंटर रेफर किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  चुनाव सुरक्षा के बीच नशे के सौदागर सलाखों के पीछे, एसओजी व पुलिस की संयुक्त कार्रवाई सफल