क्राइम लक्सर

नाबालिग का शव फंदे से लटका मिला परिजनों में मचा कोहराम पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया।

Spread the love

रोशनी पाण्डेय – प्रधान सम्पादक

हरिद्वार नाबालिग का शव फंदे से लटका मिला परिजनों में मचा कोहराम लक्सर के अकबरपुर ऊद नामक गांव से आ रही है जहां सुबह होते ही उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक नाबालिक लड़के का शव गांव में स्थित प्राइमरी स्कूल के आम के पेड़ से फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला।

यह भी पढ़ें 👉  हिरण के मांस के साथ पकड़ा गया आरोपी, दो फरार

 

 

 

मौके पर मौजूद ग्रामीणों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक दरअसल कुछ दिन से गांव की एक युवती घर से गायब चल रही थी बताया जा रहा है कि फांसी के फंदे पर लटके हुए पाए गए नाबालिग लड़के पर भी लड़की गायब किए जाने के आरोप लग रहे थे जहां अपनी बेगुनाही साबित करने के लिए युवक द्वारा फांसी पर लटककर मौत को गले लगा लिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  जुए की महफिल में पुलिस की एंट्री, 5 खिलाड़ी सीधे सलाखों के पीछे

 

 

हालांकि मामले की सूचना पाते ही सुल्तानपुर पुलिस चौकी प्रभारी मनोज नौटियाल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे हैं और पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी हो रही है जानकारी के मुताबिक मृतक करीब 17 वर्षीय प्रवीण पुत्र जयचंद के रूप में बताया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  *वायरल होने की चाह पड़ी महंगी, लाइक और फॉलोअर्स के चक्कर में गया जेल, तमंचे वाली पोस्ट बनी आफत* *दहशत फैलाओगे तो बख्शे नहीं जाओगे—SSP मंजुनाथ का सख्त अल्टीमेटम*