उत्तराखंड क्राइम नैनीताल

*SSP NAINITAL प्रहलाद मीणा का स्टंटबाजों, पटाखा बुलेट व लापरवाह चालकों भी शिकंजा जारी* *सोशल मीडिया पर फेमस होने के चक्कर ने स्टंटबाज़ों को पहुँचाया थाने, माफी मांगते आये नज़र*

Spread the love

*SSP NAINITAL प्रहलाद मीणा का स्टंटबाजों, पटाखा बुलेट व लापरवाह चालकों भी शिकंजा जारी*

*सोशल मीडिया पर फेमस होने के चक्कर ने स्टंटबाज़ों को पहुँचाया थाने, माफी मांगते आये नज़र*

 

रोशनी पांडे प्रधान संपादक

 

*02 पटाखा फोड़ते बुलेट सीज, 540 लापरवाह चालकों पर कार्यवाही*

*16 वाहन थाने में जफ़्त, 02 लाख से अधिक का जुर्माना*

*एसएसपी नैनीताल श्री प्रहलाद नारायण मीणा* द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्र में *सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने* हेतु प्रभावी चैकिंग कर अधिक से अधिक कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये हैं।
आदेश के क्रम में यातायात नियमों को न मानने वालों के विरुद्ध सभी थाना प्रभारियों द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  कॉर्बेट नेशनल पार्क में धूमधाम से मना गणतंत्र दिवस, वनकर्मियों का हुआ सम्मान

 

 

इसी क्रम में एक राहगीर द्वारा थाना मुखानी में सूचना दी कि *एक कार UP85AR0467 में कुछ लोग स्टंटबाजी* कर रहे हैं। *सूचना पर थानाध्यक्ष मुखानी द्वारा आम्रपाली चौकी प्रभारी अवनीश मौर्य* को सूचना दी गई, जिसे *चौकी प्रभारी अवनीश कुमार द्वारा वाहन को बैरियर पर रोकी गई जो कि खतरनाक स्टंट करते हुए आ रही थी।*
गाड़ी को रुकवा कर *चालक सलीम पुत्र अशरफ निवासी टांडा रामपुर सहित पांच लोग सवार* थे। जिन्हें वाहन के कागजात न होने और *खतरनाक तरीके से वहां चलाकर स्टंट* किए जाने पर मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए *वाहन को सीज किया गया एवं सभी युवकों का उत्तराखंड पुलिस अधिनियम के अंतर्गत चालानी कार्यवाही* की गई।

यह भी पढ़ें 👉  अब हर सूचना का बनेगा रिपोर्ट कार्ड आईजी रिद्धिम अग्रवाल के नेतृत्व में कुमाऊँ में नई पुलिसिंग संस्कृति

*पुलिस टीम-*
उ0नि0 अवनीश कुमार
का0 कुंदन
का0 विनोद

*2- कालाढूंगी* में वाहन चैकिंग के दौरान *बुलेट में रेट्रो साइलेंसर लगाकर पटाखे फोड़कर वाहन चलाने पर 02 बुलेट बाइक को सीज* कर आवश्यक कार्यवाही की गई है।

*3- इसके अतिरिक्त जनपद में पर्यटन सीजन की दृष्टिगत* चल रहे सघन चैकिंग अभियान में *दुर्घटनाओं पर अंकुश* लगाने हेतु की गई कार्यवाही के तहत *540 लापरवाह वाहन चालकों के विरुद्ध कार्यवाही* करते हुए *16 वाहन सीज कर 09 वाहन चालकों के DL निरस्तीकरण* की कार्यवाही की गई।

यह भी पढ़ें 👉  भारत विकास परिषद द्वारा विगत दिनों सम्पन्न कराये गए कार्यक्रमों गुरु वंदन छात्र अभिनंदन एवं भारत को जानो प्रतियोगिता कराई गई थी। विद्यालय के मीडिया प्रभारी हेम चन्द्र पाण्डे ने जानकारी दी कि, भारत विकास परिषद की ओर से गुरु वंदन छात्र अभिनंदन में दो अध्यापकों रसायन विज्ञान प्रवक्ता राजीव कुमार शर्मा तथा अंग्रेजी प्रवक्ता चेतन स्वरूप जी को सम्मानित किया गया एवं छात्रों में चेतन गोस्वामी तथा प्रशस्ति करगेती को सम्मानित किया गया। जबकि भारत को जानो प्रतियोगिता में विद्यालय स्तर पर सीनियर वर्ग में चेतन गोस्वामी, यशस्वी फुलेरिया एवं नमन अधिकारी तथा जूनियर वर्ग में सारा कुरैशी, मौ0 फरहान एवं अंश को सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य संजीव कुमार शर्मा, चारु चन्द्र तिवारी, गौरव शर्मा, के0 के0 फुलेरा, नेहा गुप्ता, एवं भारत विकास परिषद के अंशुल अग्रवाल, अखिल मित्तल, गौरव अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।

*अपील-*

*नैनीताल पुलिस युवाओं से अपील करती है कि* वे यातायात नियमो का पालन करें, *स्टंटबाजी न करें।*
नियमों का पालन करें जिससे स्वयं भी सुरक्षित रहेंगे और सड़क पर चलने वाले अन्य व्यक्ति / चालक भी सुरक्षित रहेंगे। *”ख़तरनाक करतब (स्टंट) आपको अस्पताल भेज सकता है और जेल भी भेज सकता है”।*