उत्तराखंड क्राइम रामनगर

रामनगर पुलिस की कार्रवाई: धोखाधड़ी व अपहरण के मामले में आरोपी सलाखों के पीछे

Spread the love

रामनगर पुलिस की कार्रवाई: धोखाधड़ी व अपहरण के मामले में आरोपी सलाखों के पीछे।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

रामनगर।
थाना रामनगर क्षेत्र में बहलाफुसलाकर युवती को ले जाने और धोखाधड़ी के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

मामला 21 सितम्बर 2025 का है, जब वादी मोहम्मद रिज़वान द्वारा थाना रामनगर में तहरीर देकर आरोप लगाया गया था कि उसकी बहन को अभियुक्त आलिम बहलाफुसलाकर ले गया तथा धोखाधड़ी से अपने खाते में पैसे डलवाए। तहरीर के आधार पर थाना रामनगर में एफआईआर संख्या 352/25 धारा 318(4)/87 भारतीय न्याय संहिता (बी.एन.एस.) के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया था।

यह भी पढ़ें 👉  सर्वाइकल कैंसर पर बड़ा वार: पीएम मोदी ने लॉन्च किया एचपीवी अभियान, धामी ने की जागरूकता की अपील

मामले की विवेचना उपनिरीक्षक सुरभि राणा द्वारा की जा रही थी। विवेचना के दौरान उपनिरीक्षक द्वारा मुकदमे में धारा 64(2)(एम) बी.एन.एस. की वृद्धि की गई।

यह भी पढ़ें 👉  चम्पावत की होली को सीएम धामी ने बताया सांस्कृतिक पहचान का आधार

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर नामजद अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम गठित की गई। इसी क्रम में दिनांक 04 अक्टूबर 2025 को थाना रामनगर पुलिस ने अभियुक्त मोहम्मद अलीम पुत्र बुन्दु हसन, निवासी नियर छप्पर वाली मस्जिद, खताड़ी, थाना रामनगर (जनपद नैनीताल), उम्र लगभग 30 वर्ष को पावर वर्ल्ड जिम गूलरघट्टी से गिरफ्तार किया।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिए स्वीकृत की 102 करोड़ की धनराशि

गिरफ्तारी के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।