उत्तराखंड उधम सिंह नगर क्राइम

“तंत्र-मंत्र की संभावना: काशीपुर में दो सगी बहनों की मौत, परिवार के सदस्य फरार”

Spread the love

“तंत्र-मंत्र की संभावना: काशीपुर में दो सगी बहनों की मौत, परिवार के सदस्य फरार”

रोशनी पांडे –  प्रधान संपादक

काशीपुर में आज एक मकान में दो सगी बहनों के संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से हड़कंप मच गया। आनन फानन में सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों सगी बहनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक प्रथम दृष्टया मामला तंत्र-मंत्र से संबंधित लग रहा है। घटना के बाद दोनों युवतियों का पिता और भाई फरार है मौके पर डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक टीम ने पहुंचकर घटनास्थल का आबादी किस निरीक्षण किया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में करणी सेना का बड़ा ऐलान, 10 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी।

 

 

– दरअसल काशीपुर के मोहल्ला लक्ष्मीपुर पट्टी के खाली कॉलोनी में अली हसन का परिवार रहता है। अली हसन के चार पुत्रियां व तीन पुत्र हैं। आज घर में उसकी 19 वर्षीय हरमीन और 11 वर्षीय यासीन नमक दो पुत्रियां मृत अवस्था में पाई गई। दो हत्याओं की सूचना शहरभर में जंगल में आग की तरह फैल गई। दोहरे हत्याकांड की सूचना मिलते ही मैके पर पहुंचे एसपी काशीपुर अभय सिंह और सीओ वन्दना वर्मा समेत पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंचे और घटना के बावत निरीक्षण कर आसपास के लोगों जानकारी ली। पूछताछ के दौरान पता चला कि अली हसन का परिवार तंत्र मंत्र पर विश्वास करता था। जानकारी के अनुसार अली हसन की चार पुत्रियां व तीन पुत्र हैं।

यह भी पढ़ें 👉  गांव-गांव तक पुलिस की पैनी नजर! ग्राम प्रहरियों को दिया सुरक्षा और साइबर जागरूकता का मंत्र 

 

 

मृतका हरमीन 19 वर्ष,व यासीन 11 वर्ष अजीबोगरीब हरकतें करती थीं अचानक चिल्लाने लगती थीं। एसपी अभय सिंह के मुताबिक पूछताछ में ये जानकारी सामने आई है। उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टया इन हत्याओं के पीछे तंत्र मंत्र की संभावना दिखाई दे रही है। शवों के पास कटा हुआ मुर्गा, कुछ पैसे व खून के निशान भी मिले हैं। परिवार के लोगों ने बताया कि मृतक बहनों के पिता अली हसन अपने एक बेटे को लेकर बुलंदशहर गया हुआ है। वही बीती रात वह अपने एक बेटे को लेकर मजार पर सोया था। वही से वह ग़ायब हो गया। अली हसन का मोबाइल स्विच आफ आ रहा है। पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है। वहीं मौके पर डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक जांच टीम ने पहुंचकर साक्ष्य जुटाए।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी के अनुरोध पर लंदन स्थित भारतीय उच्चायोग कैप्टन अजय पंत प्रकरण में कर रहा सतत निगरानी