क्राइम रामनगर

दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने आरोपी युवक सहित 5 लोगों के खिलाफ मुकदमा किया दर्ज

Spread the love

रोशनी पाण्डेय – सम्पादक

रामनगर में एक युवती के साथ नाम बदलकर दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने आरोपी युवक सहित 5 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। बता दें कि रामनगर क्षेत्र में रहने वाली एक युवती ने कोतवाली पुलिस को तहरीर सौंपते हुए एक युवक पर अपना नाम बदलते हुए उससे दोस्ती कर उसे अपने झांसे में फंसा कर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है. वही इस पीड़ित युवती ने आरोपी युवक व उसके परिजनों पर जबरन धर्म परिवर्तन करने का भी आरोप लगाया है.।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर वन विभाग की बड़ी कार्रवाई: 23 वन अपराधों में वांछित लकड़ी तस्कर रंगे हाथ गिरफ्तार

 

 

मामले में कोतवाली के एसआई कश्मीर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि इस मामले में पीड़ित युवती की तहरीर पर आरोपी युवक सहित उसके परिवार के 5 लोगों के खिलाफ उत्तराखंड धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम 2018 के अलावा विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की गई है. साथ ही उन्होंने बताया कि नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों का गठन कर दिया गया है तथा आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने की बात भी कही है।

यह भी पढ़ें 👉  बीमार पत्नी को अस्पताल ले जा रहा था पुलिसकर्मी, रास्ते में विवाद के बाद गोली मारकर हत्या, आरोपी फरार