उत्तराखंड क्राइम

रुड़की में आसमानी आफत का LIVE वीडियो, मंगलौर में धमाके के साथ गिरी बिजली

Spread the love

रुड़की में आसमानी आफत का LIVE वीडियो, मंगलौर में धमाके के साथ गिरी बिजली

रोशनी पांडेय – प्रधान संपादक

 

रुड़की के मंगलौर इलाके में आज रात भीषण आंधी-तूफान के बीच आकाशीय बिजली गिरी है। बिजली गिरने का यह खौफनाक मंजर वहां मौजूद एक शख्स के मोबाइल कैमरे में लाइव रिकॉर्ड हो गया है।

 

 

 

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य सचिव ने अधिकारियों को दिए निर्देश, लंबित परियोजनाओं में तेजी लाकर समयबद्ध तरीके से करें पूरा


उत्तराखंड में मौसम का मिजाज अचानक बदल गया है। रुड़की के मंगलौर में आज रात करीब 9 बजकर 20 मिनट पर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब तेज आंधी के साथ आसमान से काल बनकर आकाशीय बिजली नीचे आ गिरी। वीडियो में आप साफ देख सकते हैं कि मंगलौर के एक व्यस्त इलाके अम्ब्रेला कैफे के पास में अचानक एक जोरदार धमाका होता है और आसमान से गिरती बिजली के कारण चारों तरफ तेज रोशनी की चिंगारियां बिखर जाती हैं।

यह भी पढ़ें 👉  तेज रफ्तार और नियम तोड़ने वालों पर चला पुलिस का डंडा

 

 

 

​बिजली गिरने की आवाज इतनी जोरदार थी कि आसपास के लोग खौफजदा हो गए। गनीमत यह रही कि बिजली सीधे सड़क पर चल रहे लोगों या वाहनों पर नहीं गिरी, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। इस आकाशीय बिजली के कारण इलाके में बिजली आपूर्ति भी ठप हो गई है। प्रशासन नुकसान का जायजा ले रहा है।

​मौसम विभाग ने पहले ही तेज आंधी और आकाशीय बिजली को लेकर अलर्ट जारी किया था। हमारी आप सभी से अपील है कि खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहें, पेड़ों या बिजली के खंभों के नीचे खड़े होने से बचें।

यह भी पढ़ें 👉  #जंगल_पर_कब्जे_का_महाखेल: सीएम धामी के अतिक्रमण मुक्त अभियान के बीच वन भूमि पर होटल की कथित अवैध पार्किंग से उठे बड़े सवालरामनगर में जंगल की जमीन पर कब्जे का आरोप, वन विभाग की कथित मिलीभगत से होटल बना रहा अवैध पार्किंग!