क्राइम रामनगर

देर रात उफान पानी में डूबी टाटा सूमो, एक की मौत और सात लोग घायल।

Spread the love

रामनगर: देर रात उफान पानी में डूबी टाटा सूमो, एक की मौत और सात लोग घायल”

रोशनी पांडेय – प्रधान संपादक

रामनगर में मंगलवार की देर रात मूसलाधार बारिश के कारण उफान पानी में बह गई एक टाटा सूमो की सूचना मिली है। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है और सात लोग घायल हो गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  अवैध खैर तस्करी पर शिकंजा, दक्षिणी जसपुर में वन विभाग ने पकड़े दो आरोपी”

 

 

पुलिस ने इस घटना की सूचना पाने पर तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन की शुरुआत की और कार सवारों को नदी से बाहर निकाला और उपचार के लिए भेजा है। यह दुर्भाग्यपूर्ण हादसा ढिकुली स्थित बरसाती नाले में हुआ था, जिसे नाले में आ रहे पानी के बहाव ने उफना दिया।

यह भी पढ़ें 👉  ग्रीन फील्ड एकेडमी के वार्षिकोत्सव में झलकी उत्तराखंड की लोक संस्कृति

 

 

करीब दो से ढाई बजे के आसपास, योगेश छिमवाल के परिवार ने आसपास के लोगों के साथ टाटा सूमो में सवार लोगों को बचाने का काम किया। इस दौरान दो लोग कार के साथ आगे बह गए थे, बाद में मौके पर पहुंचे फायर कर्मियों ने कार से दोनों को निकाला।