क्राइम गौरीकुंड

गौरीकुंड में भारी बारिश के चलते हुआ भूस्खलन 13 लोगों की लापता होने की सूचना मोके पर पहुचीं रेस्क्यू टीम।

Spread the love

गौरीकुंड में भारी बारिश के चलते हुआ भूस्खलन 13 लोगों की लापता होने की सूचना मोके पर पहुचीं रेस्क्यू टीम।

रोशनी पांडे प्रधान संपादक

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिला स्थित गौरीकुंड में भारी भूस्खलन से 13 लोगों की लापता होने की सूचना है। इनमें तीन स्थानीय, सात नेपाल मूल के और तीन अन्य राज्य के हैं। मौके पर रेस्क्यू के लिए टीम पहुची है।

यह भी पढ़ें 👉  हिरण के मांस के साथ पकड़ा गया आरोपी, दो फरार

 

 

आपदा प्रबंधन अधिकारी व डीडीआरएफ टीम मुख्यालय मय उपकरण सहित घटनास्थल पर देर रात को पहुंच गई थी। भारी बारिश एवं ऊपर से बोल्डर गिरने के कारण सर्च  रेस्क्यू कार्य रात्रि को रोक दिया गया है। सुबह होने पर सर्च अभियान शुरू कर दिया गया है। तथा सभी टीमें मौके पर उपस्थित हैं जिसमें डीडीआरफ, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, वाईएमएफ, पुलिस तहसील उखीमठ, तहसीलदार शामिल हैं, केदारघाटी में देर रात से बारिश जारी है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, 6 वाहन जब्त

 

 

 

ढाबे नेपाली मूल के लोगों के बताए जा रहे हैं। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि 10 से 13 लोगों के लापता होने की संभावना है। सर्च अभियान चल रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में घिनौनी वारदातः सौतेली बेटी से दुष्कर्म के आरोप में पिता सलाखों के पीछे।