उत्तराखंड क्राइम रामनगर

“नैनीताल में निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव के दृष्टिगत अवैध शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई: रामनगर पुलिस ने 03 तस्करों को किया गिरफ्तार “

Spread the love

“नैनीताल में निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव के दृष्टिगत अवैध शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई: रामनगर पुलिस ने 03 तस्करों को किया गिरफ्तार “

 

निष्पक्ष/पारदर्शी चुनाव के दृष्टिगत नशे के विरुद्ध नैनीताल की कार्यवाही अवैध शराब की तस्करी करते 03 तस्करों को रामनगर पुलिस ने किया गिरफ्तार

 

रोशनी पांडे  – प्रधान संपादक

आगामी लोक सभा चुनाव-2024 को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने हेतु  प्रहलाद नारायण मीणा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद नैनीताल द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये हैं। इसी क्रम में क्षेत्राधिकारी रामनगर श्री भूपेन्द्र भण्डारी के पर्यवेक्षण में रामनगर पुलिस द्वारा नशे के विरूद्व कार्यवाही की गयी है।
प्रभारी निरीक्षक रामनगर श्री अरूण सैनी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान अलग-अलग 02 मामलों में कुल- 186 पव्वे देशी अवैध शराब बरामद कर 03 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़ें 👉  नशे के खिलाफ सख्ती: रामनगर में दोबारा पकड़ा गया आरोपी

 

 

1- वाहन चैकिंग के दौरान फोरेस्ट कम्पाउण्ड के सामने अल्टो वाहन- UK04 AL-1807 को चैक किये जाने पर केशव चन्द्र पुत्र नरेन्द्र लाल निवासी- सुन्दरखाल रामनगर के कब्जे से 114 पव्वे देशी शराब बरामद कर गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान से सशक्त हो रहा जनसेवा तंत्र।

 

2- टीआरसी के पास ललित कश्यप पुत्र बाबू राम कश्यप निवासी- छोटा बैराज रामनगर एवं गौरव बिष्ट पुत्र मोहन सिंह निवासी- शिवलालपुर पाण्डे रामनगर के कब्जे से 72 पव्वे अंग्रेजी शराब व 24 केन बियर बरामद कर गिरफ्तार किया है।
मामले में उक्त के विरूद्व कोतवाली रामनगर में आबकारी अधिनियम के अर्न्तगत कार्यवाही कर वाहन सीज किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  *जनपद में आपराधिक घटना करने वालों की खैर नहीं, महिला सुरक्षा सर्वोपरि- एसएसपी डॉ0 मंजुनाथ टी0सी0* *महिलाओं के गले से मंगलसूत्र झपटने वाले शातिर अभियुक्त को SOG तथा मुखानी पुलिस ने किया गिरफ्तार, सोने के जेवर बरामद*