उत्तराखंड क्राइम रामनगर

ढिकुली गांव में कॉर्बेट के बाघ का खौफनाक हमला: महिला को बनाया शिकार, ग्रामीणों में दहशत और आक्रोश।

Spread the love

ढिकुली गांव में कॉर्बेट के बाघ का खौफनाक हमला: महिला को बनाया शिकार, ग्रामीणों में दहशत और आक्रोश।

 

 

रोशनी पांडे  – प्रधान संपादक

 

रामनगर के ढिकुली गांव में कॉर्बेट पार्क से निकले एक बाघ ने गांव की एक महिला को अपना शिकार बना लिया, जिससे पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। जानकारी के अनुसार, कौशल्या देवी, पत्नी लक्ष्मण सिंह, रोज़मर्रा की तरह लकड़ी लेने जंगल गई थीं। इस दौरान बाघ ने अचानक उन पर हमला कर दिया और उन्हें खींचते हुए जंगल की ओर ले गया।

यह भी पढ़ें 👉  *एक CM ऐसा भी, धाकड़ नेतृत्व, संवेदनशील हृदय — मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का मानवीय चेहरा* *कड़ाके की ठंड में ड्यूटी में तैनात जवानों के बीच, आग तापते हुए बढ़ाया हौसला* *सलामी गार्द में लगे कर्मियों को बेस्ट टर्नआउट, उत्कृष्ट सलामी के लिए किया सम्मानित*

 

 

यह घटना रिसोर्ट के सामने की बताई जा रही है। घटना की खबर मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया, और स्थानीय लोग महिला की खोजबीन में जुट गए। वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंचकर महिला को खोजने का प्रयास कर रही है, लेकिन अब तक कौशल्या देवी का कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

यह भी पढ़ें 👉  राजराजेश्वरी मंदिर कुरुड़ का सौंदर्यीकरण और अनसूया देवी मंदिर मंडल में यात्री विश्राम गृह का निर्माण होगा

 

ग्रामीणों में बाघ के हमले के बाद भय का माहौल है, और वे लगातार वन विभाग से सुरक्षा बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। क्षेत्र में बाघों की बढ़ती गतिविधियों ने लोगों को चिंतित कर दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  महिला सहायता समूहों के एकीकरण से बदलेगी ग्रामीण अर्थव्यवस्था: सचिव गर्ब्याल