गंगोत्री हाईवे बंद
क्राइम देहरादून

उत्तराखंड में भूस्खलन के बाद सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, सात घायल।

Spread the love

उत्तराखंड में भूस्खलन के बाद सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, सात घायल।

रोशनी पांडेय – प्रधान संपादक

उत्तराखंड के गंगोत्री हाईवे पर आज भी मौसम खराब है जिसके कारण एक भूस्खलन की घटना में चार लोगों की मौत हो गई है। देर रात गंगोत्री हाईवे बंद होने के कारण यात्रियों के वाहन गंगनानी के समीप खड़े थे। तभी अचानक भूस्खलन हो गया और पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा एक टेम्पो ट्रेवल्स सहित तीन वाहनों पर गिर गया। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है, जबकि सात लोग घायल हो गए हैं। सभी यात्री मध्य प्रदेश के बताए जा रहे हैं। अभी तक सात घायलों को अस्पताल भेजा गया है। इस हादसे में आपदा स्वयं सेवी राजेश रावत ने अकेले ही घायल लोगों का रेस्क्यू किया है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में गुस्साये ग्रामीणों ने सिंचाई विभाग का किया घेराव।

 

 

यमुनोत्री धाम सहित यमुना घाटी में बारिश के कारण नदियों का स्तर बढ़ गया है और बारिश जारी है, जिससे लोगों के मन में भय का माहौल है। भटवाड़ी से गंगनानी के बीच के क्षेत्र में गंगोत्री हाईवे पर सात स्थानों पर भूस्खलन हुआ है और बारिश के कारण हाईवे पर पत्थर गिर रहे हैं। सात घायलों में दो लोग गंभीर हैं और पांच लोग सामान्य घायल हैं। रेस्क्यू कार्य जारी है और वाहनों को मलबे से निकालने की कोशिश हो रही है।