उत्तराखंड उधम सिंह नगर क्राइम

पत्रकारों के खिलाफ झूठे मुकदमा दर्ज करने पर किया प्रदर्शन

Spread the love

पत्रकारों के खिलाफ झूठे मुकदमा दर्ज करने पर किया प्रदर्शन

रोशनी पांडे प्रधान संपादक

 

दिनेशपुर। प्रीपेड मीटर के गोदाम का लाइव कवरेज करने के पर रुद्रपुर के तीन पत्रकारों के खिलाफ झूठा मुकदमा दर्ज किए जाने पर क्षेत्र के पत्रकारों ने कड़ा रोष जताया है। पत्रकारों ने घटना के विरोध में हाथों में काले फ़ीते बांधकर विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने तीनों पत्रकारों के खिलाफ दर्ज मुकदमे वापस नही होने पर आंदोलन के चेतावनी दी। सोमवार को तहसील क्षेत्र के दिनेशपुर, गदरपुर, गुलरभोज के प्रिंट इलेक्ट्रानिक और सोशल मीडिया से जुड़े पत्रकारों ने दुर्गा मंदिर प्रांगण में एकत्र होकर पुलिस की कार्यशैली के विरोध में एक दिवसीय काला दिवस मनाने का निर्णय लिया। पत्रकारों ने हाथों में काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने रिपोर्टरों पर एफआईआर की कड़ी निंदा की और काले फीते बांधकर विरोध प्रदर्शन किया। कहा है कि प्रदेश सरकार अपनी विफलता को दबाने के लिए पत्रकारों के खिलाफ दमन की कार्रवाई कर रही है। इसके खिलाफ पत्रकार एकजुट होकर इसका कड़ा विरोध किया जायेगा।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर पुलिस का शिकंजा, 12 दोपहिया टैक्सी वाहन सीज उधम सिंह राठौर - प्रधान संपादक कैंची धाम क्षेत्र में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 12 दोपहिया टैक्सी वाहन सीज पर्यटन सीजन एवं कैंची धाम क्षेत्र में सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से दोपहिया टैक्सी वाहनों को पूर्व में निर्देशित किया गया था कि उनके टैक्सी दुपहिया वाहन कैंची धाम एवं भवाली क्षेत्र की ओर संचालन प्रतिबंधित रहेगा। दिनांक 04.06.2026 को श्री महेश चन्द्रा, निरीक्षक यातायात भवाली द्वारा यातायात व्यवस्था के दृष्टिगत वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान ट्रैफिक प्लान एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करते पाए जाने पर 12 दोपहिया टैक्सी वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए उन्हें सीज किया गया। सभी सीज वाहनों को आवश्यक वैधानिक कार्यवाही हेतु कोतवाली भवाली में दाखिल किया गया है। नैनीताल पुलिस द्वारा आमजन एवं वाहन चालकों से अपील की गई है कि यातायात नियमों एवं निर्धारित ट्रैफिक प्लान का पालन करें तथा पुलिस प्रशासन का सहयोग करें, जिससे पर्यटन सीजन के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे।

 

 

 

पत्रकारों पर दर्ज फर्जी मुकदमा वापस नहीं हुए है तो सभी चरणबद्ध आंदोलन चलाने को बाध्य होंगे। इस मौके पर वरिष्ठ पत्रकार सरोज मंडल, काजल राय, अश्वनी सक्सेना, केवल पाठक, दुलाल चक्रवर्ती, अमित सक्सेना, दिवेन्दु राय, जीवन न्याल, गौतम सरकार, अमरजीत सिंह, मृत्युंजय सरकार, अजय अरोड़ा, अरुण दुबे, सुधीर साहू, मुकेश पाल, लाल बहादुर, प्रकाश अधिकारी, अर्जुन कुमार, गौरव बत्रा, अजय कुमार, महेंद्र पाल सिंह, रतनलाल कंबोज, राहुल विश्वास, विपुल प्रजापति, उमर अली, केशव कुमार, मनोज अधिकारी, विशाल सक्सेना आदि मौजूद थे।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने विद्यालय, आंगनबाड़ी केन्द्र, पुस्तकालय एवं खेल सुविधाओं का किया निरीक्षण